Let’s travel together.

आपसी सौहार्द व उमंग होली का पर्व ग्रामीण इलाकों में भी धूमधाम से मनाया

0 107

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
आपसी सौहार्द व उमंग का पर्व होली ग्रामीण इलाकों में भी धूमधाम से मनाई गई। गांवों में लोगों ने पर्व को हर्षोल्लास पूर्वक मनाया। त्योहार पर लोग उल्लास व उमंग में सराबोर होते रहे। कस्बा व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में होली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। होली के दिन दोपहर तक लोग गीले रंगों से होली खेले और शाम होने पर गुलाल से पर्व का आनंद लिया। लोग एक-दूसरे के आवास पर पहुंच कर होली की गले लगा कर बधाई देते रहे। दीवानगंज सहित आसपास के गांव जैसे अंबाडी, सेमरा, नरखेडा, नीनोद, जमुनिया, मुस्काबाद, मुड़ियाखेड़ा, सत्ती, बांसिया, काली टोर, पिपरई,बरजोरपुर, सरार, बालमपुर ,देहरी, मुनारा, कायम पुर संग्रामपुर, भील टोला आदि गांव में रंगों व गुलाल के साथ एक-दूसरे से गले मिलने का त्योहार होली नगर सहित क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में पूरे उत्साह व शांति के साथ मनाया गया। बच्चों ने तो होली जलने के तुरंत बाद ही होली खेलने प्रारंभ कर दिया था। युवाओं की टोलियां सुबह से ही रंग-बिरंगी टोपियों को पहन कर एक-दूसरे को रंगों से सराबोर करते रहे। इसमें कोई भाग रहा था तो कोई दौड़ रहा था उत्साह के साथ शाम से ही देर रात तक घर पर आने-जाने वालों को लोगों ने तमाम पकवानों जैसे गुझिया, चिप्स, पापड़, भजिया आदि खिलाया। होली का उत्साह इस बार रंगों के डालने से अधिक गुलाल लगाने के प्रति देखा गया। दोपहर होत-होते ग्रामीण अंचलों में जुलूस निकालना प्रारंभ हो गया। जुलूस का हर घर के सामने गुलाल और रंगों से स्वागत किया गया। जुलूस में ढोल नगाड़े के 7 ग्रामीण होली पर्व का आनंद ले रहे थे। विधानसभा चुनाव और आचार संहिता लगने के कारण पुलिस की पहनी नजर आसपास के ग्रामीण अंचलों में बनी रही ताकि कोई अप्रिय घटना ना हो।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन जिले में जनगणना की तैयारियां पूर्ण , जिले में 2387 प्रगणक आज 01 मई से करेंगे मकान सूचीकरण का कार्य     |     रेवा तट अलीगंज घाट पर आज राम जानकी मंदिर का भूमि पूजन,पूज्य ब्रह्मचारी के कर कमलों से रखी जाएगी नींव     |     गर्मी में बरसात बनी राहत, मूंग किसानों के खिले चेहरे,वेयरहाउस के बाहर भीगा गेहूं, किसानों की बढ़ी चिंता     |     गैरतगंज के 38 विद्यालयों को मिली खेल सामग्री, 174 फुटबॉल वितरित     |     जनगणना ड्यूटी के दौरान शिक्षिका की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती     |     भोजपुर में बढ़ता जनाक्रोश: कांग्रेस नेता सुभाष पटेल का वीडियो वायरल, प्रशासन पर उठे सवाल      |     नगरीय निकाय प्रकोष्ठ में नई नियुक्तियां, संगठन को मिलेगी मजबूती     |     हाईवे 18 पर सख्त कार्रवाई, 3 घंटे चली चेकिंग, नियम तोड़ने वालों पर गिरी गाज     |     दहीडा गांव में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, किसान को 2 से 3 लाख का नुकसान     |     तिल्दा नेवरा में सात साल की मासूम से दुष्कर्म     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811