Let’s travel together.

अकाली नेता ने मां-बेटी की हत्या कर किया सुसाइड, पालतू डॉग को भी मारी गोली; कोठी नंबर-353 में ‘खूनी खेल’ की कहानी

0 89

पंजाब के बरनाला में अकाली दल के नेता कुलवीर सिंह मान ने अपनी मां और बेटी को गोली मारकर उनकी हत्या कर डाली. फिर घर के पालतू कुत्ते को भी गोली मार दी. इसके बाद खुद की कनपटी पर भी रिवॉल्वर तानी और गोली चलाकर सुसाइड कर लिया. घटना के वक्त कुलवीर की पत्नी घर पर नहीं थीं. वो शनिवार शाम को दूध लेने के लिए गई हुई थीं. जैसे ही बीवी घर से बाहर गई, कुलवीर ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दे डाला.

घटना बरनाला की राम राज्य कॉलोनी की कोठी नंबर 353 की है. मृतकों में कुलवीर के अलावा उसकी मां बलवंत कौर और बेटी निमरत कौर शामिल हैं. जानकारी के मुताबिक, अकाली नेता कुलवीर ने वारदात को आंधे घंटे के अंदर अंजाम दिया. उनकी पत्नी रमनदीप कौर कुत्ते के लिए दूध लेने गई थी. जब आधे घंटे बाद वह घर लौटीं तो अंदर चार लाशें बिखरी पड़ी थीं. यह देख उनकी चीख निकल गई.

रमनदीप की आवाज सुनकर पड़ोसी उनके घर आए. उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी लाशों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और मामले की जांच शुरू की. पुलिस की मानें तो सबसे ज्यादा गोलियां कुलवीर ने अपनी 21 साल की बेटी निमरत कौर को मारी हैं. उसे 3 गोलियां मारी गई हैं. बुजुर्ग मां बलवंत कौर को एक गोली और कुत्ते को भी एक गोली मारी है. पालतू डॉग को तो कुलवीर ने इसलिए मार डाला क्योंकि वो भौंक रहा था. रिवॉल्वर कुलवीर के पास ही पड़ी मिली. साथ ही घर के अंदर का दरवाजा भी अंदर से बंद था. जिसे बाद में उनकी पत्नी ने सिक्योरिटी गार्ड की मदद से खुलवाया था. यह पूरी वारदात घर के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है. फिलहाल पुलिस हर एंगल से इस केस की जांच कर रही है.

करोड़ों की प्रॉपर्टी के मालिक थे कुलवीर

कुलवीर मान अकाली नेता थे. उन्होंने यूथ अकाली नेता के तौर पर बरनाला शहर में भी सेवाएं दी थीं. इसके अलावा मान काफी समय तक बाबा काला माहिर स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष भी रहे थे. समाजसेवी के तौर पर मान की शहर में अच्छी छवि थी. कुलवीपहले संघेटा रोड पर बाबा काला माहिर खेल स्टेडियम के पास रहते थे. कुछ समय पहले ही उन्होंने 2 करोड़ रुपए की खर्च कर शहर के ठीकरीवाला रोड पर राम राज्य कॉलोनी में यह नई कोठी ली थी. उन्होंने कनाडा में रहकर पढ़ाई कर रही अपनी बेटी को भी कनाडा में घर लेकर दिया था. कुछ दिन पहले ही निमरत कनाडा से घर आई थी.

डिप्रेशन से जूझ रहे थे कुलवीर

बरनाला के DSP ने बताया कि अब तक की जांच में सामने आया है कि कुलवीर डिप्रेशन से जूझ रहे थे. इसकी वह दवाई भी ले रहे थे. DSP ने कहा कि घर में लगे CCTV कैमरे में दिख रहा है कि कुलवीर ने पहले अपनी बेटी को मारा. फिर अपनी मां और कुत्ते को मारा. इसके बाद खुद को गोली मारी. शवों को सिविल अस्पताल भेज दिया है. आज यानि 23 जून को उनका पोस्टमॉर्टम होगा. कुलवीर की पत्नी के बयान के बाद पुलिस ने धारा 174 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गई है. बहरहाल इस हत्याकांड से इलाके में दहशत का माहौल है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन तहसील परिसर में आतिशबाजी दुकानों की नीलामी, तहसीलदार की मौजूदगी में 64 पटाखा दुकानें नीलाम     |     बालमपुर घाटी में फिर हादसा: गेहूं से भरा ट्रक 10 फीट गहरी खाई में पलटा, चालक घायल     |     मिलिट्री कैंप बालमपुर के सामने दुकान के बाहर दो दिन से लावारिस खड़ी स्कूटी, पुलिस को दी सूचना     |     भारतीय ज्ञान परंपरा की थीम पर तीन दिवसीय युवा उत्सव का समापन, विद्यार्थियों ने बिखेरी प्रतिभा     |     धरसींवा और सिलयारी में असामाजिक तत्वों पर शिकंजा, जुआ-सट्टा, अवैध शराब और हुड़दंग पर रहेगी पैनी नजर     |     दीपावली से पहले बेगमगंज में खाद्य विभाग की छापेमारी, मिठाई दुकानों से लिए नमूने     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने किया 150 बिस्तरीय अस्पताल निर्माण का निरीक्षण     |     जिला अधिवक्ता संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने दिलाई शपथ     |     त्योहारी सीजन को लेकर बाजार में पुलिस और नगर पालिका की टीम सक्रिय     |     भगवान महावीर स्वामी के मोक्ष कल्याणक पर जैन मंदिरों में 9 नवंबर को सुबह चढ़ेंगे निर्वाण लाडू     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811