Let’s travel together.

विधायक ने किया आमासिवनी बिजली ऑफिस में एटीपी मशीन का शुभारम्भ

0 162

सुरेन्द्र जैन धरसीवां

बिजली उपभोक्ताओं को अब बिल जमा करने के लिए इधर- उधर भटकना नहीं पड़ेगा। बिजली वितरण कंपनी ने आमाशिवनी बिजली ऑफिस में अब आल टाइम पेमेंट मशीन की (बिजली बिल संग्रहण) एटीपी मशीन का विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने शुभारंभ किया।

धरसीवा विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने कहा कि बिजली बिल भुगतान के लिए उपभोक्ताओं को लंबी लाइनों में लगकर भुगतान करना पड़ता था जिसके कारण उन्हें कई प्रकार की समस्याओं से गुजरना पड़ता था उन्ही समस्याओं को देखते हुए अब यहां पर एटीपी मशीन का शुभारंभ किया है और कहा निश्चित ही यहां के हजारों क्षेत्रवासियों को इस एटीपी मशीन से राहत मिलेगी और कभी भी किसी समय आकर उपभोक्ता अपना बिजली बिल का भुगतान कर सकेंगे इन मशीन से कुछ सेकंड के भीतर ही बिल जमा करने के उपरांत कंप्यूटराइज्ड रसीद उपभोक्ताओं को प्राप्त हो जाती है।
आज इस अवसर में प्रमुख रुप से टुम्मन धीवर, सुभाष कुर्रे, संतोष पाल, भागवत लहरी, गंगाराम चेलक, अलख पाल, गिरधारी कुर्रे, गोर्वधन साहू, प्रेमलाल यादव, श्री राम पाल,धनश्याम पाल,नीलेश यादव, कार्यपालन अभियंता शशांक श्रीवास्तव, आकाश श्रीवास्तव, ओ पी पटेल, जितेंद्र, उपेंद्र वैष्णव, किशोर गुप्ता, नेमंत सिन्हा, सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जिले में 28 जून से 30 जून तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान     |     विधायक देवेंद्र जैन की आत्मीयता: शिवपुरी मेले में वात्सल्य गृह के बच्चों संग साझा की खुशियां     |     शिवपुरी-पोहरी ओवरब्रिज का काम सुस्त, दो साल बाद भी अधूरा; जनता हलकान       |     शिवपुरी में दुस्साहस: अवैध उत्खनन रोकने गई राजस्व टीम को दी गोली मारने की धमकी       |     सेवा दिवस के रूप में मना उमाशंकर गुप्ता का जन्मदिवस, वैश्य महासम्मेलन ने की सेवा     |     लोकतंत्र के इतिहास का सबसे काला अध्याय: कोरबा प्रेस क्लब में विधायक अनुज शर्मा ने साझा कीं आपातकाल की भयावह यादें     |     35 से 40 गांवों की सेहत भगवान भरोसे, दीवानगंज अस्पताल में एक डॉक्टर पर पूरा सिस्टम, मरीज इलाज के लिए भटकने को मजबूर     |     जून खत्म होने को, बारिश का इंतजार: दीवानगंज के किसान चिंतित, धान रोपाई अटकी     |     बालमपुर घाटी में बड़ा हादसा टला, चलते-चलते धुआं छोड़ने लगी क्रेन मशीन, कुलहड़िया मोड़ पर बाइक सवार खेत में गिरा     |     नशा मुक्ति रथ ने गांव-गांव पहुंचकर दिया जागरूकता का संदेश, ग्रामीणों को दिलाई नशा छोड़ने की शपथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811