Let’s travel together.

जबलपुर में गणतंत्र दिवस समारोह में ड्रोन हुआ दुर्घटनाग्रस्त , पारंपरिक नृत्य कर रही महिला घायल

0 568

जबलपुर। गणतंत्र दिवस के मुख्य कार्यक्रम में एक दुर्घटना हो जाने से कार्यक्रम में रंग में भंग पड़ गया ! जहां कृषि विभाग की झांकी में शामिल एक विशाल ड्रोन उड़ते उड़ते अचानक गिर गया । अचानक ड्रोन के गिरने से आदिम जाति कल्याण विभाग की झांकी में शामिल एक युवती और एक महिला घायल हो गई ।

इस अप्रत्याशित हादसे मैं इंदु कुंजाम नाम की महिला बुरी तरह घायल हो गई ।  महिला के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं !जबलपुर के शाहपुरा की रहने वाली इंदु कुंजाम और उसके साथ आई युवती गायत्री कुंजाम आदिवासी विभाग की झांकी में शामिल होकर पारंपरिक शैला नृत्य कर रही थी । इसी दौरान कृषि विभाग की झांकी में शामिल उनके ऊपर गिर गया ।

ज्ञात हो की इस विशाल ड्रोन के जरिए खेती में आधुनिकीकरण और  कीटनाशकों के छिड़काव का प्रदर्शन किया जाता रहा है । लेकिन किसी तकनीकी खराबी से ड्रोन ऑपरेटर ने उस पर नियंत्रण खो दिया और यह हादसा हो गया ।

गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में जबलपुर के प्रभारी मंत्री गोपाल भार्गव शामिल थे उन्होंने अधिकारियों को महिलाओं के इलाज करवाने के निर्देश दिए । तत्काल महिला और  एक अन्य युवती को नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है । अस्पताल में इंदु कुंजाम नाम की महिला को गंभीर चोटें आई हैं । पुलिस अधिकारी मामले की जांच के बाद ऑपरेटर पर कार्यवाही की बात कह रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने जीएमसी एवं हमीदिया चिकित्सालय परिसर में निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण     |     उपमुख्यमंत्री ने टीबी उन्मूलन के लिए JOSH (जॉइंट स्क्वॉड फ़ॉर हेल्थ) टीम का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने श्री ताहिर अली को 73वें जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएँ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने 11 वीं राज्य स्तरीय TNAI कांफ्रेंस-2026 का किया उद्घाटन     |     पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में शिक्षा में AI के प्रयोग पर वाद-विवाद प्रतियोगिता     |     नागौरी की पहाड़ी पर बिखरी हजारों साल पुरानी विरासत, संरक्षण के इंतजार में ऐतिहासिक शैलचित्र     |     निकाय स्तरीय कब्बडी प्रतियोगिता का आयोजन     |     पेंशनर महासंघ जिला उज्जैन के निर्वाचन संपन्न,राजकुमार जोशी जिला अध्यक्ष बने     |     ट्रक की टक्कर से बिजली केबल टूटी, हाईवे पर गिरी चालू लाइन; एक घंटे तक तार के ऊपर से गुजरते रहे वाहन     |     बंदरों के आतंक से स्कूल में सहमे बच्चे, छत की सीमेंट चादर-कवेलू तक फोड़ रहे बंदर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811