Let’s travel together.

मॉ कर्मादेवी जयंती पर साहू समाज ने निकाली  शोभायात्रा

0 728

तपती दोपहर में सिर पर मंगल कलश रखे चल समारोह में शामिल हुई महिलाएं

श्रद्वालुओ ने मॉ कर्मा देवी के चित्र की पूजा अर्चना की

सिलवानी विधायक ठाकुर रामपाल सिंह हुए शामिल 

रिपोर्ट देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन

साहू समाज की आराध्य देवी मॉ कर्मा की  जयंती नगर में उत्साह व उमंग के साथ मनाई गई। इस दौरान नगर में भव्य शोभयात्रा निकाली गई।जिसमें बडी संख्या में समाजजनो के अतिरिक्त अन्य समुदाय के लोग भी शामिल हुए।  रथ में सजाए गए मॉ कर्मदेवी के चित्र की श्रद्वा पूर्वक पूजा अर्चना कर आरती उतारी।  नगर में सोमवार को साहू समाज के द्वारा मॉ कर्मा देवी जयंती के अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया ।  दोपहर के समय बरेली रोड स्थित साहू धर्मशाला से भव्य शोभायात्रा निकाली गया। जो कि विभिन्न स्थानो से होती हुई  मुख्य कार्यक्रम स्थल दा रायल गार्डन पहुंच कर समाप्त हुई। शोभायात्रा में बालिकाए बीरांगना रानी लक्ष्मी बाई की बेष भूषा में जयकारा लगातें हुए शामिल हुई। जवकि महिलाए सिर पर मंगल कलश रखे चल रही थी।

सिलवानी विधायक हुए शामिल

 कार्यक्रम में आज पूर्व लोक निर्माण मंत्री  ठाकुर रामपाल सिंह शाम के समय शामिल हुए ।जहां उन्होंने मां कर्मा देवी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया एवं सभी समाज के लोगों को कर्मा जयंती की शुभकामनाएं दी साथ ही उन्होंने लेट आने पर सभी से क्षमा मांगी और कहा कि पूरी विधानसभा में बेगमगंज सुल्तानगंज में कई  जगह कार्यक्रम होने की वजह से मैं देरी से आ पाया वहीं उन्होंने कहा कि मां कर्मा देवी का आशीर्वाद आप सभी पर एवं पूरे विश्व  के लोगों पर बना रहे।
चल समारोह के रास्ते में श्रद्वालुओं के द्वारा मॉ कर्मा देवी के चित्र की पूजा अर्चना की जाती रही। इस दौरान अनेको स्थानो पर श्रद्वालुओ के द्वारा शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा की गई बल्कि तपती दोपहरी को देखते हुए शीतल जल की व्यवस्था भी की गई। चल समारोह की समाप्ति पर साहू समाज के नगर अध्यक्ष श्याम साहू ने सभी शामिल श्रद्वालुओ व गणमान्य नागरिको का आभार माना।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

स्‍मृतिशेष:: हिन्‍दी-जीवनव्रती पद्मश्री कैलाशचन्‍द्र पंत- विजयदत्‍त श्रीधर     |      “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प     |     पार्श्वगायक मोहम्मद रफी की 46वीं पुण्यतिथि पर संगीत संध्या का आयोजन      |     संतोष बिलहरा चातुर्मास कमेटी के अध्यक्ष बने     |     चांदोनी नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी     |     संत रविदास कलश रथ यात्रा का भाजपा जिला अध्यक्ष एवं विधायक ने किया स्वागत      |     रिश्वतखोर राजस्व निरीक्षक को चार साल के सश्रम कारवास की सजा     |     सुल्तानगंज में 17 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच में जुटी     |     शिव केवल एक देवता नहीं, बल्कि कल्याण, करुणा, त्याग, तपस्या और परम सत्य के साक्षात स्वरूप     |     एसडीएम एक्शन मूड में ,वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में गंदगी पर SDM सख्त     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811