Let’s travel together.

प्रदेश की डॉ मोहन सरकार ने की तेन्दूपत्ता संग्रहण दर 4 हजार रूपये प्रति बोरा निर्धारित

0 104

शिवलाल यादव रायसेन

प्रदेश की डॉ मोहन सरकार द्वारा तेन्दूपत्ता संग्रहण दर बढ़ाकर 4 हजार रूपये प्रति मानक बोरा निर्धारित करते हुए  आदेश जारी किए गए हैं।  राज्य सरकार के इस निर्णय से वर्ष 2024 के संग्रहण वर्ष में रायसेन जिले सहित प्रदेश के करीब 35 लाख तेन्दूपत्ता संग्राहकों को आर्थिक लाभ होगा। तेन्दूपत्ता संग्राहकों को पिछले वर्ष के मुकाबले अब 162 करोड़ रूपये का अतिरिक्त पारिश्रिमिक मिलेगा। तेन्दूपत्ता संग्रहण और व्यापार का कार्य मध्यप्रदेश लघु वनोपज संघ के माध्यम से किया जाता है। राज्य में प्रतिवर्ष करीब 16 लाख मानक बोरा तेन्दूपत्ता का संग्रहण कार्य किया जाता है। तेन्दूपत्ता संग्रहण के माध्यम से प्रतिवर्ष मई और जून माह में वन क्षेत्र के पास रहने वाले ग्रामीणों को रोजगार की सुविधा मिलती है। मध्यप्रदेश में तेन्दूपत्ता संग्रहण की वर्ष 2017 में पारिश्रिमिक दर 1250 रूपये प्रति मानक बोरा थी। राज्य सरकार ने इस दर में समय-समय पर वृद्धि की। राज्य सरकार की इस निर्णय से अब तेन्दूपत्ता संग्राहकों को बढ़ी हुई दर से 4000 रूपये प्रति मानक बोरा पारिश्रिमिक मिलेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

ग्राम वन समिति की बैठक आयोजित, चबूतरा और तालाब निर्माण सहित विकास कार्यों पर हुई चर्चा     |     गीदगढ़ में भैरव बाबा मंदिर की दीवार पर दिख रही ज्योति जैसी रहस्यमयी रोशनी, नवरात्र से लगातार दिखाई देने का दावा     |     सात साल में भी तैयार नहीं हुआ दीवानगंज रेलवे स्टेशन का फुट ओवरब्रिज, पटरियां पार करना मजबूरी     |     तीर्थ क्षेत्र माँ विंध्यवासिनी दरबार, सिरवारा नो दिवसीय श्रीदेवी भागवत महापुराण का समापन      |      स्व. श्री जितेन्द्र राठी (पप्पू भैया) की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर का आयोजन 24 अक्टूबर को     |     जिले में पराली प्रबंधन हपराली जलाने से होने वाले नुकसान को रोकने वैकल्पिक उपाय अपनाने का कलेक्टर ने किया आव्हान     |     पत्नी से तलाक मांगने पर पति पर जानलेवा हमला, गले पर किए वार     |     सिंध जलावर्धन योजना के पुराने पाइपों में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी     |     शिवपुरी पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 19 अधिकारियों के तबादले     |     जिला अस्पताल में एंबुलेंस में तड़पती रही प्रसूता, व्हीलचेयर न मिलने पर हंगामा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811