Let’s travel together.

पत्नी से तलाक मांगने पर पति पर जानलेवा हमला, गले पर किए वार

0 13

रंजीत गुप्ता  शिवपुरी

फिजिकल थाना क्षेत्र के कमलागंज इलाके में पत्नी से तलाक मांगने को लेकर उपजे विवाद में एक युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित जीतू प्रजापति (30) ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी पिछले दो साल से प्रशांत यादव के साथ रह रही है, लेकिन उनका कानूनी रूप से तलाक नहीं हुआ है। जीतू ने जब अपनी पत्नी से तलाक की मांग की, तो इसी बात को लेकर रंजिश रखी गई।

घटना के समय जीतू अपने घर के बाहर खड़ा था, तभी आरोपी अंकित झींगा, प्रशांत यादव और नरेंद्र चौरसिया वहां पहुंचे और गालियां देने लगे। विरोध करने पर प्रशांत और नरेंद्र ने उसे जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटा, जबकि अंकित झींगा ने लोहे की धारदार वस्तु से उसके गले पर वार कर दिया, जिससे गंभीर चोट आने के कारण खून बहने लगा। मौके पर मौजूद पीड़ित की मां फूलवती और भाई दीपक ने बीच-बचाव किया। फिजिकल थाना पुलिस ने घायलों की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

ग्राम वन समिति की बैठक आयोजित, चबूतरा और तालाब निर्माण सहित विकास कार्यों पर हुई चर्चा     |     गीदगढ़ में भैरव बाबा मंदिर की दीवार पर दिख रही ज्योति जैसी रहस्यमयी रोशनी, नवरात्र से लगातार दिखाई देने का दावा     |     सात साल में भी तैयार नहीं हुआ दीवानगंज रेलवे स्टेशन का फुट ओवरब्रिज, पटरियां पार करना मजबूरी     |     तीर्थ क्षेत्र माँ विंध्यवासिनी दरबार, सिरवारा नो दिवसीय श्रीदेवी भागवत महापुराण का समापन      |      स्व. श्री जितेन्द्र राठी (पप्पू भैया) की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर का आयोजन 24 अक्टूबर को     |     जिले में पराली प्रबंधन हपराली जलाने से होने वाले नुकसान को रोकने वैकल्पिक उपाय अपनाने का कलेक्टर ने किया आव्हान     |     पत्नी से तलाक मांगने पर पति पर जानलेवा हमला, गले पर किए वार     |     सिंध जलावर्धन योजना के पुराने पाइपों में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी     |     शिवपुरी पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 19 अधिकारियों के तबादले     |     जिला अस्पताल में एंबुलेंस में तड़पती रही प्रसूता, व्हीलचेयर न मिलने पर हंगामा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811