रंजीत गुप्ता शिवपुरी
जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 19 पुलिस अधिकारियों के अस्थायी तबादला आदेश जारी किए हैं। इसके तहत कई थानों के प्रभारियों को बदला गया है, जबकि कुछ निरीक्षकों को पुलिस लाइन अटैच किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार, कोलारस थाना प्रभारी निरीक्षक पुनीत वाजपेयी को कोतवाली थाना प्रभारी बनाया गया है, जबकि कोतवाली प्रभारी रोहित दुबे को पुलिस लाइन भेजा गया है। इसी तरह पुलिस लाइन से निरीक्षक जितेंद्र चंदेलिया को कोलारस थाना प्रभारी, सुनील राजपूत के स्थान पर कार्यवाहक निरीक्षक मनीष कुमार धाकड़ को पोहरी थाना प्रभारी, और निरीक्षक रवि चौहान को बैराड़ थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा मायापुर, दिनारा, बदरवास थानों समेत कई चौकियों के प्रभारियों में भी फेरबदल किया गया है। सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपनी नई पदस्थापना पर आमद देने के निर्देश दिए गए हैं।