पूर्व विधायक सहित नपा अध्यक्ष हेमंत राजा भैया चौधरी सहित जनप्रतिनिधियों ने कथा का किया श्रवण
रुपेश मेहरा बरेली रायसेन
प्रतिवर्ष शारदेय और चैत्र नवरात्रि मे तीर्थ क्षेत्र सिरवारा बाडी में स्थित मां विंध्यवासिनी दरबार में इस शारदेय नवरात्र पर नवदीप की श्रीमद् देवी भागवत कथा पुराण का आयोजन किया गया था । कथा श्रवण वृंदावन धाम से पधारे कथा व्यास कश्मी गोपाल आचार्य
के श्री मुख से बांचन की गई प्रतिदिन 2:00 से 5:00 बजे तक आयोजित होने वाली कथा में नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्र से हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर कथा श्रवण कर पुण्य लाभ लिया । वहीं दूसरी ओर वृंदावन धाम से पधारे आचार्य आचार्य प्रद्युम्न दुबे जी महाराज के साथ विप्र बंधुधों के द्वारा प्रतिदिन नवचंडी यज्ञ एवं रूद्राभिषेक का आयोजन किया गया।

आयोजित इस धर्ममय कार्यक्रम में प्रातः से लेकर रात तक दूर-दूर से महिला बच्चे और बुजुर्गों के द्वारा ऊंची पहाड़ी पर चढ़कर मां विंध्यवासिनी के दर्शन कर कथा श्रवण किया। इस दौरान पूर्व विधायक देवेंद्र पटेल , बरेली नपा अध्यक्ष हेमंत राजा भैया चौधरी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में पहुंचकर धर्म लाभ लिया।

दर्शन करने आए पूर्व विधायक देवेंद्र पटेल ने कहा कि एक समय था जब मां विंध्यवासिनी के इस भव्य और विशाल मंदिर के स्थान पर सिर्फ एक छोटी सी मंडियां हुआ करती थी । लेकिन आज वर्तमान में मां का चमत्कार है कि यहां हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने आ रहे हैं और इतनी ऊंचाई पर श्रद्धालुओं के लिए इतनी सुविधा मिल रही हैं। वहीं दूसरी ओर नपा अध्यक्ष हेमंत राजा भैया पटेल ने कहा वर्तमान में समिति के द्वारा जो मंदिर के विकास के लिए कार्य का किया जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रतिवर्ष चेत्र और शारदेय नवरात्रि में यहां पर बड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं समिति वास्तव में बधाई की पात्र है।