Let’s travel together.

जिले में पराली प्रबंधन हपराली जलाने से होने वाले नुकसान को रोकने वैकल्पिक उपाय अपनाने का कलेक्टर ने किया आव्हान

0 12

जिले में पराली प्रबंधन हेतु मिलकर करेंगे प्रयास- कलेक्टर श्री सिसोनिया

पराली जलाने से होने वाले नुकसान को रोकने वैकल्पिक उपाय अपनाने का किया आव्हान

कलेक्टर ने किसानों को स्वयं जनरेट करके दिखाया खाद के लिए ई-टोकन

कलेक्ट्रेट में किसान संगठनों के पदाधिकारियों के साथ बैठक सम्पन्न, सिंचाई हेतु बिजली, खाद वितरण सहित किसानों जुड़ी समस्याओं पर हुई चर्चा

 रुपेश मेहरा बरेली रायसेन 

जिले में किसानों की समस्याओं के निराकरण, कृषि कार्यों को सुगम बनाने और पराली जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए कलेक्टर रोहित सिसोनिया ने किसान संगठनों के पदाधिकारियों के साथ संवाद किया। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में उन्होंने किसानों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विषयों पर आवश्यक कार्रवाई के अधिकारियों को निर्देशित किया। बैठक में कृषि कार्यों के दौरान आने वाली कठिनाइयों के समाधान के साथ पराली प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण पर विशेष जोर दिया गया। कलेक्टर ने स्वयं किसानों को मोबाईल से ई टोकन जनरेट करने की प्रक्रिया भी बताई।

बैठक में किसान संगठनों के पदाधिकारियों ने सिंचाई के लिए विद्युत आपूर्ति, खाद की उपलब्धता, खेतों में नीचे लटकती विद्युत लाइनों तथा आड़े-तिरछे विद्युत पोलों सहित किसानों से जुड़ी अन्य समस्याओं से अवगत कराया। कलेक्टर सिसोनिया ने किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए वह तत्पर है। साथ ही किसानों को कृषि कार्यों में अनावश्यक परेशानी न हो, इसके लिए समन्वय के साथ कार्य जरूरी है।

पराली प्रबंधन के लिए किसानों को करें जागरूक

बैठक में फसल कटाई के बाद खेतों में बचने वाले अवशेषों के प्रबंधन और पराली जलाने की घटनाओं को रोकने पर विस्तार से चर्चा की गई। कलेक्टर श्री सिसोनिया ने कहा कि पराली जलाने से पर्यावरण को नुकसान पहुंचता है तथा वायु प्रदूषण बढ़ता है। इसका प्रभाव आमजन के स्वास्थ्य और आसपास के वातावरण पर भी पड़ता है। इसलिए फसल अवशेषों का उचित प्रबंधन करना और पराली जलाने से बचना आवश्यक है।

उन्होंने किसान संगठनों के पदाधिकारियों से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में किसानों के बीच जागरूकता बढ़ाएं तथा उन्हें पराली जलाने के दुष्परिणामों से अवगत कराएं। साथ ही, फसल अवशेषों के प्रबंधन के वैकल्पिक उपाय अपनाने के लिए प्रेरित करें, ताकि पर्यावरण संरक्षण के साथ कृषि भूमि की गुणवत्ता बनाए रखने में भी सहयोग मिल सके।

किसान संगठनों से सहयोग की अपील

कलेक्टर सिसोनिया ने जिले में पराली प्रबंधन हेतु बनाई जा रही कार्ययोजना पर चर्चा करते हुए कहा कि किसानों की समस्याओं का समाधान और पर्यावरण संरक्षण दोनों महत्वपूर्ण विषय हैं। इनके लिए प्रशासन और किसान संगठनों के बीच निरंतर संवाद एवं समन्वय जरूरी है। किसान संगठनों की सक्रिय भागीदारी से किसानों की समस्याओं को बेहतर ढंग से समझने, उनके समाधान की दिशा में कार्य करने और पराली जलाने की प्रवृत्ति को रोकने में मदद मिलेगी।

कलेक्टर ने स्वयं मोबाइल से जनरेट किया ई-टोकन

किसान संगठनों के पदाधिकारियों के साथ बैठक के दौरान कलेक्टर रोहित सिसोनिया ने स्वयं मोबाइल से ई-टोकन जनरेट करने की प्रक्रिया समझाई। उन्होंने किसानों को ई-टोकन की प्रक्रिया की जानकारी देकर इसका उपयोग करने के लिए प्रेरित किया, ताकि उन्हें सुविधा हो और प्रक्रिया को आसानी से पूरा किया जा सके। बैठक में जिला पंचायत सीईओ कमल सोलंकी सहित कृषि विभाग, सहकारिता विभाग, विद्युत विभाग एवं संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

ग्राम वन समिति की बैठक आयोजित, चबूतरा और तालाब निर्माण सहित विकास कार्यों पर हुई चर्चा     |     गीदगढ़ में भैरव बाबा मंदिर की दीवार पर दिख रही ज्योति जैसी रहस्यमयी रोशनी, नवरात्र से लगातार दिखाई देने का दावा     |     सात साल में भी तैयार नहीं हुआ दीवानगंज रेलवे स्टेशन का फुट ओवरब्रिज, पटरियां पार करना मजबूरी     |     तीर्थ क्षेत्र माँ विंध्यवासिनी दरबार, सिरवारा नो दिवसीय श्रीदेवी भागवत महापुराण का समापन      |      स्व. श्री जितेन्द्र राठी (पप्पू भैया) की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर का आयोजन 24 अक्टूबर को     |     जिले में पराली प्रबंधन हपराली जलाने से होने वाले नुकसान को रोकने वैकल्पिक उपाय अपनाने का कलेक्टर ने किया आव्हान     |     पत्नी से तलाक मांगने पर पति पर जानलेवा हमला, गले पर किए वार     |     सिंध जलावर्धन योजना के पुराने पाइपों में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी     |     शिवपुरी पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 19 अधिकारियों के तबादले     |     जिला अस्पताल में एंबुलेंस में तड़पती रही प्रसूता, व्हीलचेयर न मिलने पर हंगामा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811