Let’s travel together.

ट्रक ने मोटरसाइकल सबारो को मारी टक्कर ,एक की मौत

0 203

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
ग्राम कमापार से सांची जा रहे मोटर साइकिल सवार को ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे एक की मौत हो गई तो दूसरा व्यक्ति घायल हो गया
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम कमापार निवासी जमना प्रसाद पिता वोगनती लाल उम्र 54 वर्ष अपने भतीजे रोहित के साथ मोटरसाइकिल से सांची दोना पत्तल लेने जा रहे थे रास्ते में ट्रक क्रमाक एमपी 33सी2342 ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। जिससे मोटरसाइकिल पर सवार जमुना प्रसाद और रोहित रोड पर ही गिर गए। घायलों को तुरंत विदिशा भेजा गया। जहां पर जमुना प्रसाद की मौत हो गई। जमुना प्रसाद के दो लड़के और तीन लड़कियांहै जिनमें से चार की शादी हो गई थी सबसे छोटे लड़के की शादी 6 मार्च को थी। इसी शादी के सामान लेने के लिए सांची जा रहे थे। कि रास्ते में ट्रक ने टक्कर मार दी। विदिशा में ही पीएम होने के बाद शव घरवालों को सुपुर्द कर दिया है विदिशा पुलिस ने जीरो पर मार्ग कम कर लिया है। ट्रक को पुलिस ने जप्त कर थाने में खड़ा करवा लिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

चुनाव आयोग को लेकर भ्रम फैलाने पर राहुल गांधी माफी मांगें : राकेश शर्मा     |     एक पटवारी, कई हल्कों का जिम्मा,किसानों के काम में हो रही देरी     |     सिलवानी में राशन दुकान पर महिलाओं का हंगामा, फिंगर लगवाने के बाद राशन नहीं देने का आरोप     |     विधायक अनुज शर्मा आई आई टी मद्रास में लेंगे क्लास      |     रायपुर के अग्रसेन धाम में कल जुटेंगे देशभर के जैन पत्रकार,दो दिवसीय महा सम्मेलन का हुआ आगाज     |     नक्सल मुक्ति के बाद बालाघाट में स्वास्थ्य एवं नागरिक सुविधाओं का तेजी से सुदृढ़ीकरण: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     मध्यप्रदेश के 100 जांबाज पुलिसकर्मियों का होगा सम्मान, उमरावगंज थाना प्रभारी वीरेंद्र विश्वकर्मा भी होंगे सम्मानित     |     भोजपुर विधानसभा में अब नेताओं की सरकारी जमीन पर नजर     |     रातापानी टाइगर रिजर्व में करंट लगाकर बाघिन का शिकार करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार      |     रायसेन में स्कूटी सवार युवती से कार चालक दबंग महिला ने की मारपीट, CCTV में कैद हुई घटना     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811