Let’s travel together.

कैसा होना चाहिए मां दुर्गा के लिए दीपक? इन बातों का रखें ध्यान

0 585

मां दुर्गा की पूजा को समर्पित चैत्र नवरात्रि का पावन समय चल रहा है. हर भक्त मातारानी की पूजा में बड़ी सवाधानी रखते हैं, ताकि मां दुर्गा उनसे नाराज न हों. उनकी चुनरी, फूल, भोग, श्रृंगार सामग्री, प्रसाद, फल, कलश, दीपक आदि सभी चीजों का सही से चुनाव करते हैं और विधिपूर्वक व्रत एवं पूजा करते हैं. चैत्र नवरात्रि की पूजा में महत्वपूर्ण वस्तुओं में मातरानी के लिए जलाने वाला दीपक भी है. पूरे 9 दिनों तक मां दुर्गा के लिए अखंड ज्यो​ति या दीपक जलाया जाता है. मां दुर्गा की पूजा का दीपक कैसा होना चाहिए और किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
मां दुर्गा के लिए दो मुखी दीपक जलाना चाहिए. ऐसा करने से आर्थिक उन्नति, परिवार में सुख एवं शांति, कार्यों में सफलता प्राप्त होती है. इसे साथ ही मां दुर्गा की कृपा से रोग और दोष भी दूर हो जाते हैं.
इन बातों का रखें ध्यान
मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए दो मुखी दीपक में गाय के घी और सफेद खड़ी बत्ती का उपयोग करना चाहिए.
घी के दीपक को आप अपने दाहिने ओर मां दुर्गा के समक्ष रखें. य​ह दीपक मां दुर्गा के बाएं होगा. घी का दीपक देवी देवताओं के लिए जलाते हैं.
​यदि आपको कोई अपनी मनोकामना पूर्ण करनी है, तो मां दुर्गा के समक्ष तिल के तेल का दीपक जलाएं. उसमें लाल रंग की सीधी बत्ती का उपयोग करें.
तिल के तेल वाले दो मुखी दीपक को अपनी बाईं ओर मां दुर्गा के समक्ष रखना चाहिए. यह मां दुर्गा के दाएं रखा जाएगा.
इस बात का ध्यान रखें कि जो भी दीपक रखा जाए, उसका मुख उत्तर या पूरब दिशा में हो.
दीपक की ज्योति का रंग सुनहरा है, तो यह आपके बिजनेस और करियर में उन्नतिदायक माना जाता है. मां दुर्गा के आशीष से आपका परिवार धन धान्य से भर जाता है.
यदि आप विद्यार्थी हैं और किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो आप मां दुर्गा के लिए घी का दीपक जलाएं.यदि गाय का घी या तिल का तेल उपलब्ध नहीं है, तो साफ सरसों का तेल भी दीपक के लिए उपयोग कर सकते हैं

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन में निकला गणेश प्रतिमाओं का भव्य चल समारोह, झिलमिलाती झांकियों ने मोहा मन     |     मक्का के खेत की मेड़ पर मिला जिंदा नवजात, रोने की आवाज सुनकर लोगों ने दी पुलिस को सूचना     |     5 डे बैंकिंग की माँग को लेकर UFBU के आह्वान पर शिवपुरी में सैकड़ों बैंकर्स ने किया जोरदार प्रदर्शन     |     बरेली में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान दो समितियों में विवाद, चले लाठी-डंडे     |     मानवता का महापर्व विशाल रक्तदान शिविर संत निरंकारी सत्संग भवन में शनिवार को होगा आयोजित     |     साँची विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. विमलेन्द्र कुमार ने किया सतधारा स्तूप और जम्बूद्वीप पार्क का भ्रमण     |     ब्रेक फेल होने से खाई में जा गिरा मिनी ट्रक, बालमपुर घाटी में टला बड़ा हादसा     |     पीजी कॉलेज में एनएसएस स्थापना दिवस पर उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित     |     नर्सिंग विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणाम जारी होने पर उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का जताया आभार     |     बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी सूचना: रविवार 27 सितंबर को खुली रहेंगी SBI शाखाएं     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811