Let’s travel together.

चैत्र नवरात्रि के पांचवे दिन करें स्कंदमाता की पूजा

0 559

चैत्र नवरात्रि का पांचवा दिन स्कंदमाता की पूजा के लिए समर्पित होता है. स्कंदमाता का अर्थ है स्कंद की माता. भगवान कार्तिकेय का दूसरा नाम स्कंद कुमार है. चैत्र शुक्ल पंचमी को विधि विधान से स्कंदमाता की पूजा करते हैं. चार भुजाओं वाली स्कंदमाता सिंह पर सवार होती हैं, उनकी गोद में स्कंद कुमार विराजमान रहते हैं. स्कंदमाता अपनी अपने हाथों में कमल का फूल धारण करती हैं और एक हाथ से स्कंदकुमार को पकड़े हुए दिखाई देती हैं, जबकि एक हाथ वरदमुद्रा में होता है. स्कंदमाता की पूजा करने से मूर्ख भी ज्ञानी हो जाते हैं, भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं और सुख-सौभाग्य प्राप्त होता है.
पंचांग के अनुसार, चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि का प्रारंभ 05 अप्रैल दिन मंगलवार को 03:45 पीएम से हुआ है, जो आज शाम 06:01 बजे तक रहेगी. ऐसे में पांचवी तिथि आज मान्य है. आज आयुष्मान योग सुबह 08:38 बजे तक है और उसके बाद सौभाग्य योग शुरु हो जाएगा.
आज सर्वार्थ सिद्धि योग पूरे दिन है और रवि योग रात 07:40 बजे से लेकर अगले दिन सुबह 06:05 बजे तक है. ऐसे में आप आज सुबह से ही स्कंदमाता की पूजा कर सकते हैं. सर्वार्थ सिद्धि योग में स्कंदमाता की पूजा करना अत्यधिक फलदायाी और कल्याणकारी है. इस दौरान पूजा करने से कार्यों में सफलता प्राप्त होगी.
स्कंदमाता का प्रार्थना मंत्र
सिंहासनगता नित्यं पद्माञ्चित करद्वया।शुभदास्तु सदा देवी स्कन्दमाता यशस्विनी॥
स्कंदमाता का पूजा मंत्र
ओम देवी स्कन्दमातायै नमः

स्कंदमाता की पूजा विधि
आज सुबह स्नान आदि के बाद मां दुर्गा को स्मरण करके स्कंदमाता की पूजा अक्षत्, धूप, दीप, गंध, कुमकुम से करें. उनको गुड़हल का फूल अर्पित करें और केले का भोग लगाएं. स्कंदकुमार की भी पूजा करें. इस दौरान ऊपर दिए गए पूजा मंत्र और प्रार्थना मंत्र का उच्चारण करें. पूजा के अंत में स्कंदमाता की आरती करें.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

युवा संवाद का हुआ आयोजन , युवाओं से कहा सेवा, संस्कार और राष्ट्र निर्माण में लें भाग       |     पीएम कॉलेज में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण       |     भाजपा में संगठनात्मक नियुक्तियों की घोषणा, सात मोर्चों के जिला प्रभारी नियुक्त     |     मानने, जानने, एवं करने में छिपा है जीवन का रहस्य- ब्रह्मचारी जी महाराज     |     स्वर्णकार श्रेष्ठ फाउंडेशन द्वारा 26 जुलाई को इंदौर में सम्मान समारोह एवं विशाल परिचय सम्मलेन     |     शिक्षा मंत्री ने किया ‘सर्वोदय ज्ञान कुंभ’ का शुभारंभ     |     आस्था का केंद्र  गायत्री मंदिर, 50 गांवों के श्रद्धालुओं की श्रद्धा का प्रमुख धाम     |     तीर्थधाम ज्ञानोदय  में श्रद्धा के साथ मनाया गया भगवान नेमिनाथ मोक्ष कल्याणक महोत्सव, गूंजे जयकारे     |     12 घंटे की मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, गीदगढ़ टोला में कच्चा मकान क्षतिग्रस्त, घोड़ा चौक नदी उफान पर     |     बेगमगंज मे कांग्रेस का रात्रिकालीन एक घंटे चक्काजाम      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811