Let’s travel together.

कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट ने दिए मजिस्ट्रियल जाँच आदेश

0 127

 

रिपोर्ट धीरज जॉनसन,दमोह

दमोह शहर में 03 फरवरी को रात्रि लगभग 10 बजे बड़ी संख्या में असामाजिक तत्वों द्वारा थाना कोतवाली का घेराव कर नारेबाजी की गई तथा कानून एवं शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास किया गया इस घटना को प्रदेश के मुख्यमंत्री ने भी संज्ञान में लिया, जिस के कारणों की मजिस्ट्रियल जाँच के आदेश जारी किए गए है।


कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट ने उक्त घटना की मजिस्ट्रियल जॉच हेतु आदेशित किया एवं जांच के बिन्दु निर्धारित किए जिसमें घटना का कारण इस के लिए जिम्मेदारों के नाम,पूर्व नियोजित घटना थी या नहीं,इस में शामिल व्यक्तियों का असामाजिक तत्वों से संबंध की जानकारी के साथ इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति भविष्य में न हो, इस संबंध में आवश्यक सुझाव तथा अन्य कोई सुसंगत तथ्य जो जाँच में पाए गए का उल्लेख किया जाए।

जांच के लिए अपर कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी को मजिस्ट्रियल जाँच अधिकारी नियुक्त किया गया जो एक माह की समयावधि में जाँच प्रतिवेदन इस कार्यालय में प्रस्तुत करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन में स्कूटी सवार युवती से कार चालक दबंग महिला ने की मारपीट, CCTV में कैद हुई घटना     |     स्व. माधवराव सिंधिया की पुण्यतिथि पर विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने अर्पित किए श्रद्धासुमन     |     गौ-वंश वध मामले का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार     |     नर्सिंग विद्यार्थियों ने उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का जताया आभार     |     रायसेन जिले का हुआ नाम रोशन: उप निरीक्षक शैलेंद्र दायमा को मिलेगा ‘डीजीपी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क’ सम्मान     |     सोशल मीडिया पर नाबालिगों के अकाउंट को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का कृषक सहयोग संस्थान ने किया स्वागत     |     औबेदुल्लागंज नगर परिषद में करोड़ों की सरकारी भूमि बेचने का आरोप, पार्षदों ने कलेक्टर के नाम      |     भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल की गला रेतकर हत्या     |     सड़क पर संग्राम: ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ पर अड़े ग्रामीण, SDM-तहसीलदार की समझाइश के बाद शुरू हुई वोटिंग     |     एआइ उपयोग से पर्यटकों की यात्रा सुगम- ललित गौड़      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811