Let’s travel together.

नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में आरोपी को आजीवन कारावास एवं जुर्माना

0 82

 

रायसेन। न्यायालय श्रीमान राजीव राव गौतम, अनन्य विशेष न्यायाधीश (लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम, 2012) जिला रायसेन म0प्र0 द्वारा आरोपी शिवराज रायसिक उर्फ शिब्बे, आयु 22 वर्ष, आत्मज गुरदीप उर्फ गुड्डू रायसिक निवासी ग्राम रतनपुर, थाना बाड़ी, जिला रायसेन (म.प्र.) को लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम, 2012 की धारा 3 सहपठित धारा 4(2) में 20 वर्ष का कठोर कारावास एवं अनुसूचित जाति एवं जनजाति (अत्यांचार निवारण) अधिनियम 1989 की धारा 3 (2)(v) में आजीवन कारावास, अनुसूचित जाति एवं जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम 1989 की धारा 3 (1)(w)(ii) में 5 वर्ष का कठोर कारावास, भारतीय दण्ड विधान 1860 की धारा 450 में 5 वर्ष के कठोर कारावास तथा कुल 24,000/- रुपए के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।

इस मामले में शासन की ओर से श्रीमती भारती गेडाम, अति.डीपीओ एवं सहायक पैरवीकर्ता श्रीमती किरण नंद किशोर, एडीपीओ जिला रायसेन ने पैरवी की।

दिनांक 26 मार्च 23 को करीब  जब पीडिता (उम्र 12 वर्ष) के मम्मी-पापा काम करने गये थे वह घर पर अकेली थी, और दहलान का झाडू लगा रही थी। जब वह नानी के पास जाने के लिये घर का दरवाजा लगा रही थी तभी गांव का शिब्बे उर्फ शिवराज रायसिक वहां आया और उसे घर के अंदर कर लिया जब वह चिल्लायी तो, आरोपी उससे कहने लगा कि अगर वह चिल्लायी तो वह उसे मारेगा, फिर आरोपी उससे दोस्ती करने के लिये पूछने लगा तो पीडिता ने मना कर दिया तब आरोपी ने जबरदस्ती कर उसके साथ दुष्कर्म किया। फिर आरोपी घर के बाहर निकलकर उससे कहने लगा कि पीडिता नहर की तरफ आ जाए आरोपी वहीं मिलेगा, लेकिन पीडिता नहर की तरफ नहीं गयी और भागकर अपनी नानी के पास खेत पर चली गयी और नानी को सारी बातें बतायी तथा रात को मम्मी-पापा के घर आने पर उन्हें भी घटना के बारे में बताया। दिनांक 27/03/2023 करे पीडिता अपनी मम्मी के साथ पुलिस थाना बाड़ी जिला रायसेन में उपस्थित होकर पुलिस थाना बाड़ी में रिपोर्ट की। थाना बाड़ी में अपराध क्र. 114/2022 पर अभियुक्त़ शिब्बेे उर्फ शिवराज के विरूद्ध भादवि की धारा 450, 376 (3), 506, पॉक्सो अधिनियम की धारा 3/4 एवं अनुसूचित जाति एवं जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम 1989 की धारा 3 (1)(w)(ii), 3 (2)(v), 3 (2)(va) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर प्रथम सूचना रिपोर्ट लेखबद्ध की जाकर अपराध को विवेचना में लिया गया। पुलिस द्वारा वैज्ञानिक परीक्षण (डी.एन.ए.) करवाया गया था जिसमें आरोपी के विरुद्ध डी.एन.ए. परीक्षण भी पॉसीटिव पाया गया।

माननीय न्यायालय द्वारा विचारण उपरांत आरोपी शिवराज रायसिक उर्फ शिब्बेा, आयु 22 वर्ष, आत्मज गुरदीप उर्फ गुड्डू रायसिक को नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में आरोपी को आजीवन कारावास एवं 24,000 रूपये अर्थदण्ड से दण्डित किया ।

न्यूज़ सोर्स- श्रीमती शारदा शाक्य
मीडिया प्रभारी जिला रायसेन मप्र

Leave A Reply

Your email address will not be published.

हाईवे-18 के प्रतीक्षालय बने शराबियों का अड्डा     |     30 गांवों के यात्रियों का स्टेशन, लेकिन ट्रेनों का ठहराव नाममात्र     |     बंदरों के आतंक से  गांवों में दहशत, वन विभाग से पकड़ने की मांग     |     मौसमी बीमारी का बढ़ा प्रकोप, पीएचसी में रोज उमड़ रही मरीजों की भीड़     |     ओवरटेक के दौरान भिड़ीं बुलेट और स्प्लेंडर, एक चालक 5 फीट गहरी खाई में जा गिरा     |     मध्यप्रदेश में पर्यटन विकास की असीम संभावनाएं हैं – उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल     |     ABVP ने चार केंद्रीय पदों में से तीन पर जीत दर्ज की है; उपाध्यक्ष पद निर्दलीय दीपांशु शौकीन ने जीता     |     इंदौर में राहुल गांधी ने युवाओं से किया संवाद, शिक्षा, रोजगार और प्रतियोगी परीक्षाओं के मुद्दे उठे     |     धरसींवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक सप्ताह में 57 असामाजिक तत्व जेल भेजे     |     तृष्णा को सीमित करें, परिग्रह का बोझ घटाएं : मुनि श्री चंद्र सागर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811