Let’s travel together.

कुशवाह समाज ने सासाराम बिहार की स्नेहा की मौत से आक्रोशित होकर केंडल मार्च निकाला

0 280

रायसेन ।प्रदेश की कुशवाहा समाज ने प्रांतीय कुशवाहा समाज मध्य प्रदेश के बैनर तले  केंडल मार्च निकाला हाथों में न्याय देने की तख्तियाँ और केंडल लेकर चल रहे लोग स्नेहा कुशवाहा को न्याय दो… न्याय दो.. के नारे लगा रहे थे।

विगत दिनों सासाराम बिहार की रहने वाली 17 वर्षीय नीट की तैयारी कर रही छात्रा स्नेहा कुशवाहा की उत्तर प्रदेश के बनारस के हॉस्टल में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को लेकर यूपी पुलिस द्वारा मनमानी से आक्रोशित होकर मध्य प्रदेश की कुशवाहा समाज ने प्रांतीय कुशवाहा समाज मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष योगेश मानसिंह कुशवाहा रायसेन जिले के वरिष्ठ समाज सेवी भैयालाल कुशवाहा, प्रदेश महामंत्री गोपाल कुशवाहा, जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाहा जिला उपाध्यक्ष गिरजेश कुशवाहा तहसील अध्यक्ष राजू कुशवाहा के नेतृत्व में रायसेन जिले में एस डी एम कार्यालय से महात्मा गांधी प्रतिमा महामाया चौक तक केंडल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन दर्ज किया।

इस दौरान स्नेहा कुशवाहा मामले की सीबीआई जांच की मांग करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृहमंत्री अमित शाह के नाम ज्ञापन सौंपकर पीड़िता को शीघ्र न्याय दिलाने की मांग की। इस अवसर पर कोमल कुशवाहा,भैय्यालाल कुशवाहा एडवोकेट, दीपक कुशवाहा एडवोकेट, विशाल कुशवाहा, राजेश कुशवाहा, संतोष कुशवाहा, भुवनेश् कुशवाहा, सुरेश कुशवाहा, मोतीलाल, पवन, गंगा राम, करन, खुशीलाल, सोनू, दिनेश कुशवाहा, युवराज सिंह कुशवाहा, शुभम कुशवाहा, गोलू कुशवाहा, सहित अनेक समाजसेवी उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया दतिया उपचुनाव में जीत का जश्न      |     ग्राम पंचायत माठ में खुलेगा मौनी बाबा पुस्तकालय     |     खाद संकट पर यूथ कांग्रेस का विरोध, यूरिया-DAP का संकट     |     ओम जैन द्वारा भाग्योदय तीर्थ चिकित्सालय का अवलोकन     |     स्मार्ट मीटर हटाने और बढ़े हुए बिजली बिलों की जांच की मांग     |     स्काउट-गाइड एवं विद्यार्थियों ने किया वृहद वृक्षारोपण     |     दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर सिलवानी में जश्न पटाखों और मिठाइयों के साथ मनाया विजय उत्सव     |     मदनी में लगातार सिंचाई मोटर्स पंप की चोरियां,दर्जनों ग्रामीण पहुंचे थाने     |     अनिश्चितकालीन हड़ताल के साथ धरने पर बैठे पटवारी     |     दतिया उपचुनाव: कांग्रेस ने बचाई अपनी सीट, घनश्याम सिंह ने भाजपा के आशुतोष तिवारी को करीब 6 हजार वोटों से हराया     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811