Let’s travel together.

ताजमहल के ‘उर्स’ पर लग सकती रोक, दक्षिणपंथी संगठन ने उर्स के आयोजन के खिलाफ खटखटाया अदालत का दरवाजा

0 66

एक दक्षिणपंथी संगठन ने आगरा की एक अदालत में याचिका दायर कर ताज महल में उर्स के आयोजन पर रोक लगाए जाने का अनुरोध किया है। याचिकाकर्ता अखिल भारत हिंदू महासभा (एबीएचएम) ने उर्स के लिए ताज महल में मुफ्त प्रवेश को भी चुनौती दी है। अदालत ने याचिका स्वीकार करते हुए मामले में सुनवाई की तारीख 4 मार्च तय की है। मुगल सम्राट शाहजहां के 3 दिवसीय ‘उर्स’ का आयोजन इस साल 6 फरवरी से 8 फरवरी तक होना है। शाहजहां ने 1653 में यमुना नदी के तट पर ताज महल का निर्माण कराया था। याचिकाकर्ता के वकील अनिल कुमार तिवारी ने कहा कि याचिकाकर्ता एबीएचएम ने अपनी मंडल प्रमुख मीना दिवाकर और जिला अध्यक्ष सौरभ शर्मा के माध्यम से शुक्रवार को आगरा की दीवानी अदालत परिसर में दीवानी मामलों के चतुर्थ अतिरिक्त न्यायाधीश (जूनियर डिवीजन) कक्ष संख्या चार की अदालत में एक याचिका दायर की। तिवारी ने कहा कि उन्होंने उर्स मनाने वाली समिति के खिलाफ स्थायी निषेधाज्ञा का अनुरोध किया है। याचिकाकर्ता ने उर्स के लिए ताज महल में मुफ्त प्रवेश दिए जाने पर भी आपत्ति जताई है।

दक्षिणपंथी संगठन ने ताज महल में उर्स के आयोजन के खिलाफ अदालत का दरवाजा खटखटाया
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, एबीएचएम के प्रवक्ता संजय जाट ने तर्क दिया कि संस्था ने उस आरटीआई (सूचना का अधिकार) के आधार पर याचिका दायर की जिससे पता चला कि न तो मुगलों और न ही अंग्रेजों ने ताज के अंदर उर्स आयोजित करने की अनुमति दी थी। उन्होंने एक न्यूज एजेंसी से कहा कि यह याचिका आगरा शहर के इतिहासकार राज किशोर राजे द्वारा दायर एक आरटीआई के आधार पर दायर की गई है। आरटीआई में उन्होंने एएसआई से पूछा था कि ताज महल परिसर में उर्स मनाने और नमाज की अनुमति किसने दी? एएसआई ने जवाब दिया कि न तो मुगलों और न ही ब्रिटिश सरकार या भारत सरकार ने ताज महल में उर्स मनाने की अनुमति दी है। जाट ने कहा कि हमने इसी आधार पर सैय्यद इब्राहिम जैदी की अध्यक्षता वाली शाहजहां उर्स उत्सव समिति के आयोजकों को ताज महल में उर्स मनाने से रोकने का अनुरोध करते हुए एक याचिका दायर की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बेगमगंज के देवलिया परिवार ने किया नवाचार,विवाह के अवसर पर गायों को 56भोग भोजन का भंडारा     |     हाईवे 18 पर लगातार पुलिस का  चेकिंग अभियान, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई तेज     |     रोक के बावजूद भी  गांवों में जल रही है नरवाई,धधक रहे खेत     |     विशेष टिप्पणी :: बंगाल विजय: शताब्दी वर्ष में मोदी-शाह का संघ को नायाब तोहफा !-अजय बोकिल     |     भीषण सड़क दुर्घटना में मृत चारों व्यक्तियों के परिवारों को तत्काल सहायता देने की मांग     |     पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक सफलता मोदीजी के प्रति बढ़ती लोकप्रियता का प्रमाण     |     सार्वजनिक स्थल बने आवारा पशुओं के जमावड़ा स्थल      |     भाजपा कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल, पांडिचेरी, तमिलनाडु में पूर्ण बहुमत मिलने की खुशी में जमकर मनाया जश्न     |     28 दिनों से चल रहा विरोध प्रदर्शन स्थगित      |     हाईकोर्ट में अधिवक्ताओं के हित में हस्तक्षेप याचिका स्वीकार्य : स्टाइपेंड–पेंशन–बीमा की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811