Let’s travel together.

नगर परिषद में मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर किया हितग्राहियों को लाभान्वित

0 248

देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर नगर परिषद द्वारा संगोष्ठी का आयोजन किया गया, साथ ही जन कल्याणकारी योजनाओं का हितग्राहियों को दिया लाभ दिया गया।
मंगलवार को मध्यप्रदेश के 67 वे स्थापना दिवस के अबसर पर आयोजित संगोष्ठी के प्रारंभ में अध्यक्ष रिशु विभोर नायक, पार्षदों द्वारा दीप प्रज्वलन कर मां सरस्वती का पूजन अर्चन किया गया । तदुपरांत विधायक एवं नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि विभोरकांत जैन, पार्षद प्रतिनिधि संजय मस्ताना द्वारा अपने उद्बोधन में बताया की आज ही के दिन 1956 में देश में हुए राज्यों के पुनर्गठन के समय मध्य भारत प्रांत से बने मध्यप्रदेश का गठन हुआ। तथा मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल बनाई गई। भोपाल पहले नवाबी शासन की रियासत थी जिसका विलय मध्यप्रदेश राज्य में वर्ष 1956 में किया गया। गठन उपरांत प्रदेश में 43 जिले बनाए गए आज मध्यप्रदेश में जिलों की संख्या 56 है। साथ ही उन्होंने बताया कि आज प्रदेश में भाजपा की सरकार है जो पूरे प्रदेश में स्थापना दिवस मना रही है जिसमें सरकार के निर्देशानुसार जगह जगह पर प्रभातफेरी रैली आदि निकाली गई साथ ही संगोष्ठी एवं अन्य सामाजिक सांस्कृतिक कार्यक्रम मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में संपन्न कराए जा रहे हैं ।
प्रदेश शासन की हितग्राही मूलक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी हितग्राहियों को स्थापना दिवस के अवसर पर दिया गया।

तदोपरांत अध्यक्ष रेशु विभोर नायक द्वारा नगर परिषद सिलवानी द्वारा भी उपस्थित जनसमूह को स्थापना दिवस की जानकारी देकर उन्हें शुभकामनाएं और बधाइयां दी । कार्यक्रम में 5 राष्ट्रीय परिवार सहायता के आवेदकों को 20-20 की सहायता राशि के स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए तथा 5 पेंशन के हितग्राहियों की पेंशन सहायता राशि के स्वीकृति पत्र, पीएम स्वनिधि, कर्मकार मण्डल योजना तथा संबल योजना एवं आयुष्मान योजना, अंतर्गत हितग्राहियों को पंजीयन कार्ड प्रदान किए गए। कार्यक्रम का संचालन देवेंद्र रघुवंशी द्वारा किया गया तथा कार्यक्रम संपन्न होने पर मुख्य नगरपालिका अधिकारी सुनील कुमार जैन द्वारा आभार प्रकट प्रकट किया गया ।
कार्यक्रम में पार्षद गण प्रदीप कुशवाह, हाफिज मंसूरी, अजीम कुरेशी, शमीम काजी, लखन मेहरा, पार्षद प्रतिनिधि बाबू ठाकुर, गुड्डू भाई, मोहन साहू, मोहम्मद इलियास ताज आदि जनप्रतिनिधि एवं नगर परिषद के अधिकारी कर्मचारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित हुए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बस किराया वृद्धि को लेकर छात्रों में आक्रोशएसडीएम के नाम से एसडीओपी को थाना प्रांगण में सौंपा ज्ञापन      |     समान नागरिक संहिता को लेकर जमीयत उलेमा कस्बा गढ़ी ने राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन     |     आधुनिक भारत के निर्माता राजीव गांधी को कांग्रेसियों ने किया याद,82 वी जयंती जयंती पर किया नमन     |     वन महोत्सव के तहत विधायक ने किया वृक्षारोपण; विद्यार्थियों के साथ लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प     |     गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान एवं यात्रा का आयोजन     |     शिवपुरी विधायक ने 44 लाख के सड़क निर्माण कार्यों का किया भूमि पूजन     |     वास्तविक जरूरतों को पूरा करने वाली हो नई दिव्यांगजन नीति:नारायण सिंह कुशवाह     |     युवा संगम कार्यक्रम में 333 युवाओं का प्रारंभिक चयन, 272 को मौके पर मिले ऑफर लेटर     |     जिला अभिभाषक संघ चुनाव::किसी भी अभ्यर्थी ने नाम वापस नहीं लिया,अध्यक्ष,उपाध्यक्ष, सचिव, सहसचिव पदों के लिए होगा चुनाव     |     स्मार्ट मीटर के भारी बिलों से भड़का आक्रोश,महिलाओ ने विद्युत मंडल कार्यालय पर लगाया ताला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811