Let’s travel together.

मीटिंग के बहाने महिला प्रापर्टी ब्रोकर को होटल ले जाकर किया दुष्कर्म, दो कारोबारियों पर एफआइआर

0 78

 इंदौर। महिला थाना पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर दो प्रापर्टी कारोबारियों के विरुद्ध सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। आरोपित महिला को मीटिंग के बहाने होटल ले गए थे। उन पर ब्लैकमेल करने का आरोप भी है।

टीआइ प्रीति तिवारी के मुताबिक, 37 वर्षीय पीड़िता राऊ में आरोपितों के आफिस में प्रापर्टी डीलिंग का काम करती थी। आरोप है कि 17 दिसंबर को आरोपित मनोज यादव निवासी महू और संजय सोनकर निवासी राऊ मीटिंग का बोलकर राजवाड़ा स्थित होटल कृष्णा लेकर आए और शारीरिक संबंध बनाए। आरोपितों ने महिला का वीडियो भी बनाया और जान से मारने की धमकी दी।

इंदौर। भंवरकुआं पुलिस ने एक युवती की शिकायत पर इंस्टाग्राम दोस्त के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपित ने युवती के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो मंगेतर को भेज कर सगाई तुड़वा दी। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता से आरोपित विकास हिरवे की छह महीने पूर्व ही इंस्टाग्राम के माध्यम से दोस्ती हुई थी। कुछ समय पूर्व पीड़िता के स्वजन ने गुजरात में रहने वाले युवक से रिश्ता तय कर दिया। शनिवार को दोनों सगाई करने वाले थे कि विकास ने उसके आपत्तिजनक फोटो और वीडियो भेज दिए। विकास पीड़िता के घर भी पहुंच गया और धमकाया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

श्री गणेश उत्सव को लेकर आकर्षक गणेश प्रतिमाओं को अंतिम स्वरूप देने में जुटे मूर्तिकार      |     संकट मोचन हनुमान मंदिर का एक करोड़ की राशि से होगा जीर्णोद्धार,राजस्थानी लाल पत्थरों से होगा भव्य मंदिर निर्माण     |     अक्षय हॉस्पिटल में अनियमितताएं पाए जाने पर आयुष्मान भारत से भुगतान रोका, कारण बताओ नोटिस जारी     |     सेल्समैन की संदिग्ध मौत और राशन वितरण में गड़बड़ी के आरोप, आदिवासी समाज ने दिया 7 दिन का अल्टीमेटम     |     पर्युषण पर्व में नहीं होंगी त्रैमासिक परीक्षाएं, निर्णय लेंगे जिला शिक्षा अधिकारी     |     सीहोर में पानी फिल्टर प्लांट पर क्लोरीन गैस लीक, आधा दर्जन से अधिक लोग प्रभावित     |     एमपी हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : प्रोबेशन में 70, 80 और 90 फीसदी वेतन देने का नियम रद्द, कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन     |     पोला तिहार पर रैता व सांकरा में खेलकूद का आयोजन,विजेता दीदी-बहनों को किया सम्मानित     |     प्रस्तावित श्रीराम आर्गेनिक इंडस्ट्रीज का ग्रामीणों ने किया जमकर विरोध,उठा वायु ओर भूजल प्रदूषण व शोषण का मुद्दा     |     धरसीवाँ विधानसभा को विकास कार्यों के लिए ₹2 करोड़ स्वीकृत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811