Let’s travel together.

मंदिरों में चोरी करने वाला आरोपी भोपाल से गिरफ्तार, डेढ़ लाख का माल बरामद

0 88

सलामतपुर और सांची क्षेत्र के तीन मंदिरों में चोरी की वारदातों का खुलासा, साइबर सेल की मदद से पुलिस ने आरोपी को दबोचा

रायसेन/सलामतपुर। रायसेन जिले के सलामतपुर और सांची थाना क्षेत्र में मंदिरों को निशाना बनाकर चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले आरोपी को सलामतपुर पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने साइबर सेल की मदद से आरोपी को भोपाल से पकड़ा। उसकी निशानदेही पर करीब 1 लाख 50 हजार रुपए कीमत का चोरी का मशरूका बरामद किया गया है। इसमें चांदी के दो कड़े, दो मुकुट और एक हीरो डीलक्स मोटरसाइकिल शामिल है।

पुलिस के अनुसार, 23 अक्टूबर 2026 को सलामतपुर थाना क्षेत्र के द्वारकाधीश मंदिर में चोरी की घटना हुई थी। फरियादी राधेश्याम शर्मा निवासी आदर्श नगर सलामतपुर की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। इसके बाद 29 अक्टूबर को सलामतपुर स्थित हनुमान मंदिर में भी चोरी की वारदात सामने आई। इस मामले में फरियादी दीपेश शर्मा की रिपोर्ट पर एक अन्य प्रकरण दर्ज किया गया। वहीं, सांची थाना क्षेत्र के ग्राम धनियाखेड़ी में भी अज्ञात चोर ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था।

तीन मंदिरों में चोरी के बाद पुलिस ने बनाई विशेष टीम

लगातार मंदिरों में हो रही चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए सलामतपुर थाना पुलिस ने विशेष टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने फरियादियों से पूछताछ और घटनास्थलों से मिले सुरागों के आधार पर संदेही विमल पंथी (29), पिता सुरेश पंथी, निवासी ग्राम भसूड़ा, थाना बासौदा देहात, जिला विदिशा, हाल निवासी पुष्पा नगर, भोपाल की तलाश शुरू की।

साइबर सेल की मदद से पुलिस टीम संदेही तक पहुंची और उसे भोपाल से अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में मंदिरों में हुई चोरी की घटनाओं के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिली। इसके बाद आरोपी के कब्जे और निशानदेही से चोरी का सामान बरामद किया गया।

चांदी के कड़े, मुकुट और बाइक जब्त

पुलिस ने आरोपी के पास से चांदी के दो कड़े, दो मुकुट और एक हीरो डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक MP04WH7718 बरामद की है। जब्त मशरूका की कुल कीमत करीब 1.50 लाख रुपए बताई गई है। पुलिस मामले में आगे की विवेचना कर रही है।

पुलिस टीम की रही अहम भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक श्यामराज सिंह, सहायक उपनिरीक्षक राजेश यादव, प्रधान आरक्षक संजय सिंह चौहान, नितिन जामलिया, हेतसिंह मीणा, बृजेश मौर्य, आरक्षक राहुल रघुवंशी, रोहित गोस्वामी, कुलदीप दांगी, मयंक भारद्वाज और संदीप रघुवंशी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पत्नी ने करवा चौथ का व्रत नहीं रखा तो पति पहुंचा थाने, बोला- पूजा नहीं की तो दूंगा तलाक     |     मंदिरों में चोरी करने वाला आरोपी भोपाल से गिरफ्तार, डेढ़ लाख का माल बरामद     |     डायमंड डीवाज़ द्वारा हैलोवीन किटी पार्टी का आयोजन संपन्न     |     जिला विधिक सेवा प्राधिकरण  द्वारा सुरक्षित बचपन अभियान के अंतर्गत राज्य स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ      |     नन्हे शेफ की बड़ी उड़ान, माँ के संग सजा स्वाद और मुस्कान     |     मजदूरों की कमी से धान कटाई में आई तेजी, खेतों से फसल घर लाने की जद्दोजहद में जुटे किसान     |     घने कोहरे में कुलहड़िया के अंधे मोड़ पर पलटा वाहन, चालक घायल, बड़ा हादसा टला     |     दीपावली की तैयारियों में जुटे कुम्हार, दिन-रात बना रहे मिट्टी के दीये और लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां     |     हाईवे-18 पर बस चालकों की मनमानी, जहां मन हुआ वहीं रोक दी यात्री बस     |     भैंसरा में जमीयत उलेमा कमेटी का गठन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811