Let’s travel together.

उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने बिछिया सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का किया उद्घाटन 

0 16

भोपाल . उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने बिछिया ट्रीटमेंट प्लांट का उद्घाटन किया। इसकी कुल लागत 7.58 करोड़ रुपए है। इसकी क्षमता 6.5 एमएलडी पानी के शोधन की है।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि रीवा तेजी से विकास कर रहा है। रीवा शहर को स्वच्छ बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों के तहत शहर भर में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाए गए हैं। बिछिया ट्रीटमेंट प्लांट में 10 वार्डों के सीवेज का बैक्टीरिया के माध्यम से

ट्रीटमेंट किया जा रहा है। इस आधुनिक प्लांट में पहले गंदे पानी के साथ आने वाले ठोस पदार्थों को मशीन से पृथक किया जाता है। इसके बाद चार चरणों में इसका शोधन होता है। प्लांट में आने वाला काला पानी जब शोधित होकर बाहर निकलता है तो पूरी तरह साफ होता है। इसे नदी में छोड़ा जाता है।

उप मुख्यमंत्री ने मौके पर उपस्थित आमजनों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने आयुक्त नगर निगम को भूमिहीन परिवारों को पात्रता के अनुसार आवास की सुविधा देने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में अध्यक्ष नगर निगम श्री व्यंकटेश पाण्डेय, आयुक्त नगर निगम अक्षत जैन, कार्यपालन यंत्री राजेश सिंह, अन्य अधिकारी, पार्षद श्रीमती हेमलता सिंह तथा आमजन उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन के छात्रों ने किया साँची विश्वविद्यालय का भ्रमण     |     साईखेड़ा स्कूल की प्राचार्य के निजी खाते में शासकीय राशि पहुंचने की जांच में वित्तीय अनियमितता की पुष्टि, रिपोर्ट डीईओ को सौंपी     |     दीपावली के पहले रहवासी इलाके में अवैध रूप से भंडारित मिले एक लाख के पटाखे     |     किसानों की सुविधा के लिए मंडी प्रांगण में इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटे का शुभारंभ     |     एक दर्जन गांवों को मिलेगी लो वोल्टेज की समस्या से निजात     |     गैरतगंज तहसील में खाद संकट गहराया, डीएपी की उपलब्धता शून्य     |     लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ पद यात्रा रैली में रायसेन जिले से 15 हजार भाजपा कार्यकर्ता पहुंचेंगे भोपाल      |     जायसवाल निको स्टील प्लांट में श्रमिक की मौत, परिजन और ग्रामीण फैक्ट्री गेट पर धरने पर बैठे     |     संस्कृत विश्वविद्यालय रीवा परिसर के लिए पुल एवं पहुंच मार्ग निर्माण कार्य की उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने की समीक्षा     |     शिवपुरी नगर पालिका परिषद की बैठक हंगामेदार, कुछ मिनट में ही समाप्त     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811