Let’s travel together.

पत्नी ने करवा चौथ का व्रत नहीं रखा तो पति पहुंचा थाने, बोला- पूजा नहीं की तो दूंगा तलाक

0 11

– बदरवास के बिजरावन गांव का मामला, पति ने पत्नी पर बेवफाई का आरोप लगाया

 रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले के बदरवास क्षेत्र में करवा चौथ के दिन अनोखा मामला सामने आया है। बिजरावन गांव के एक व्यक्ति ने थाने में आवेदन देकर शिकायत की कि उसकी पत्नी ने करवा चौथ का व्रत नहीं रखा।

युवक का आरोप है कि उसने पत्नी से व्रत रखने और पूजा करने के लिए कहा था, लेकिन पत्नी ने मना कर दिया। इस पर नाराज होकर वह बदरवास थाने पहुंच गया और पत्नी के खिलाफ लिखित शिकायत दी। आवेदन में उसने पत्नी पर बेवफाई का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर पूजा नहीं की तो वह तलाक दे देगा।

बदरवास थाना प्रभारी नवीन यादव ने बताया कि युवक नशे की हालत में थाने आया था। वह पत्नी से झगड़े की बात कहकर आवेदन लेने की जिद कर रहा था। समझाने का प्रयास किया गया कि यह घर का मामला है, लेकिन जिद पर आवेदन ले लिया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पत्नी ने करवा चौथ का व्रत नहीं रखा तो पति पहुंचा थाने, बोला- पूजा नहीं की तो दूंगा तलाक     |     मंदिरों में चोरी करने वाला आरोपी भोपाल से गिरफ्तार, डेढ़ लाख का माल बरामद     |     डायमंड डीवाज़ द्वारा हैलोवीन किटी पार्टी का आयोजन संपन्न     |     जिला विधिक सेवा प्राधिकरण  द्वारा सुरक्षित बचपन अभियान के अंतर्गत राज्य स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ      |     नन्हे शेफ की बड़ी उड़ान, माँ के संग सजा स्वाद और मुस्कान     |     मजदूरों की कमी से धान कटाई में आई तेजी, खेतों से फसल घर लाने की जद्दोजहद में जुटे किसान     |     घने कोहरे में कुलहड़िया के अंधे मोड़ पर पलटा वाहन, चालक घायल, बड़ा हादसा टला     |     दीपावली की तैयारियों में जुटे कुम्हार, दिन-रात बना रहे मिट्टी के दीये और लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां     |     हाईवे-18 पर बस चालकों की मनमानी, जहां मन हुआ वहीं रोक दी यात्री बस     |     भैंसरा में जमीयत उलेमा कमेटी का गठन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811