Let’s travel together.

दो साल से अलग रह रही पत्नी के नाम पर डाक्टर ने ले लिया लोन, जुर्म दर्ज

0 68

बिलासपुर। सरकंडा क्षेत्र में रहने वाली महिला के नाम पर उसके ही पति ने लोन ले लिया। दो साल से पति से अलग रह रही महिला को इसकी भनक तक नहीं लगी। बाद में जानकारी होने पर उन्होंने घटना की शिकायत सरकंडा थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है। सरकंडा के अशोक नगर में रहने वाली ज्योति मिश्रा शासकीय कर्मचारी हैं। उनकी पोस्टिंग जांजगीर-चांपा जिले में हैं।

पति डा प्रशांत मिश्रा के साथ अनबन होने के कारण वे दो साल से अलग रह रही हैं। महिला ने बताया कि उनके पति ने ज्वाइंट एकाउंट पर एक क्रेडिट कार्ड लिया है। पति ने उनकी जानकारी के बगैर मई 2022 को तीन लाख 88 हजार रुपये लोन ले लिया। इसकी किस्त महिला के सैलरी एकाउंट से कट रही थी। पति ने उनकी जानकारी के बगैर बैंक खाते में दूसरा नंबर चालू करा लिया था।

बैंक के मैसेज उसी नंबर पर जा रहे थे। बीते दिनों महिला ने अपने बैंक एकाउंट का नंबर बदलवाने आवेदन दिया। कई बार आवेदन के बाद उनके खाते में मोबाइल नंबर बदला गया। इसके बाद उन्हें खाते से 11 हजार रुपये कट गए। इसका मैसेज उनके मोबाइल पर आया।

महिला ने बैंक में संपर्क किया तो बताया गया कि उनके खाते से लोन की किस्त जमा हो रही है। इस पर महिला ने सरकंडा थाने में की है। साथ ही बैंक का स्टेटमेंट भी दिया है। इसके आधार पर सरकंडा पुलिस ने उनके पति डा प्रशांत मिश्रा के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत नेत्र जाँच शिविर आयोजित     |     भोपाल में वेब सीरीज “चिंटू संग चमेली” की स्क्रिप्ट का भव्य विमोचन संपन्न     |      रीवा हादसे के बाद जैन समाज में आक्रोश, संत सुरक्षा नीति और उच्चस्तरीय जांच की उठी मांग     |     डेढ़ साल बाद भी 334 लाख रुपए से बन रहा जमुनिया-निनोद मार्ग अधूरा, गिट्टियों पर फिसलकर चोटिल हो रहे ग्रामीण     |     5 रुपये में बिजली कनेक्शन, 100 यूनिट तक सिर्फ 100 रुपये बिल     |     भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर पुलिस की सख्ती, चला वाहन चेकिंग अभियान     |     गंगा दशहरे पर निकली जल जागरूकता कलश यात्रा, गांव के जल स्रोतों की हुई पूजा-अर्चना     |     सड़क पर उतरे रहवासी अयोध्या बायपास 10 लेन हाईवे का विरोध     |     जन्मजात क्लबफुट से पीड़ित मासूम को मिला नया जीवन     |     स्कूल की तैयारी के लिए मेला आयोजित      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811