Let’s travel together.

PCC chief बैज बोले- राम पर राजनीति कर रही BJP, मंत्री बृजमोहन ने पूछा- प्राण प्रतिष्ठा में क्यों नहीं जा रहे कांग्रेसी?

0 82

रायपुर।  अयोध्या में 22 जनवरी को होने जा रहे रामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर सियासत शुरू हो गई है। कांग्रेस इसे भाजपा और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का कार्यक्रम बता रही है, साथ ही भाजपा पर राजनीतिक रोटी सेंकने का भी आरोप लगा रही है। वहीं भाजपा भी हमलावर है। भाजपा ने भी कांग्रेस से पूछा कि राम के आदर्श पर चलने की बात करने वाली पार्टी के लोग आखिर भगवान श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में क्यों नहीं जा रहे हैं?]\

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा के काम का विरोध करो तो ये आपको पाकिस्तानी बता देंगे। भाजपा के काम का कोई विरोध कर रहा है, तो वह देशद्रोही हो गया। उसे खालिस्तानी, धर्म विरोधी और हिंदू विरोधी बता देंगे। श्रीरामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के भाजपा के इस कार्यक्रम का विरोध सिर्फ कोई पार्टी नहीं बल्कि शंकराचार्य और गुरु भी कर रहे हैं। भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होकर लौटे बैज ने एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा की।

धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस से हम एक ही सवाल पूछना चाहते हैं कि अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में वह लोग जाने से क्यों मना रहे हैं ? इसका जवाब उनको देना चाहिए। श्रीराम पर राजनीति करने के आरोप पर कहा कि रामजी पूरे देश के आदर्श हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

चुनाव आयोग को लेकर भ्रम फैलाने पर राहुल गांधी माफी मांगें : राकेश शर्मा     |     एक पटवारी, कई हल्कों का जिम्मा,किसानों के काम में हो रही देरी     |     सिलवानी में राशन दुकान पर महिलाओं का हंगामा, फिंगर लगवाने के बाद राशन नहीं देने का आरोप     |     विधायक अनुज शर्मा आई आई टी मद्रास में लेंगे क्लास      |     रायपुर के अग्रसेन धाम में कल जुटेंगे देशभर के जैन पत्रकार,दो दिवसीय महा सम्मेलन का हुआ आगाज     |     नक्सल मुक्ति के बाद बालाघाट में स्वास्थ्य एवं नागरिक सुविधाओं का तेजी से सुदृढ़ीकरण: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     मध्यप्रदेश के 100 जांबाज पुलिसकर्मियों का होगा सम्मान, उमरावगंज थाना प्रभारी वीरेंद्र विश्वकर्मा भी होंगे सम्मानित     |     भोजपुर विधानसभा में अब नेताओं की सरकारी जमीन पर नजर     |     रातापानी टाइगर रिजर्व में करंट लगाकर बाघिन का शिकार करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार      |     रायसेन में स्कूटी सवार युवती से कार चालक दबंग महिला ने की मारपीट, CCTV में कैद हुई घटना     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811