सुरेंद्र जैन धरसीवा
झीरम घाटी नक्सल हमलें में हुए शहीद योगेन्द्र शर्मा की तेरहवीं पुण्यतिथि पर छत्तीसगढ़ औघोगिक परिवहन कल्याण संघ द्वारा रायपुर बिलासपुर मुख्य मार्ग में स्थित छत्तीसगढ़ औघोगिक परिवहन कल्याण संघ के कार्यालय में यूनियन के पूर्व संरक्षक शहीद योगेन्द्र शर्मा की पुण्यतिथि पर राहगीरों को छाछ वितरण कर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया ।

श्री शर्मा जी के चित्र में माल्यार्पण कर एवं यूनियन के सदस्यों द्वारा दो मिनट का मौन धारण कर कार्यक्रम किया गया यूनियन के अध्यक्ष श्री लखविंदर सिंह लक्की ने शहीद योगेन्द्र शर्मा जी के जिवनी में प्रकाश डालते हुए कहा शहीद योगेन्द्र शर्मा जी के रहते कभी भी इस क्षेत्र के नौजवान को कभी भी कोई समस्या नहीं आई ।
इस श्रद्धांजलि सभा में प्रमुख रूप पूर्व विधायक श्रीमती अनीता योगेन्द्र शर्मा ,अध्यक्ष लखविंदर सिंह लक्की ,अजय सिंह कमलेश मिश्रा बलराम साहू, नासीर खान रंजीत गुप्ता विकास गुप्ता ,सागिर खांन सुभाष कोठारी मनीष शुक्ला मनोरंजन सिंह ,अभिनव नायक रामकुमार वर्मा एवं यूनियन के सभी सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।