Let’s travel together.

प्रसिद्ध लखनी देवी मंदिर में चोरों का धावा, जेवर नहीं ले जा पाए चोर, सीसीटीवी कैमरे में हुए कैद

0 72

बिलासपुर। पौराणिक नगर रतनपुर स्थित प्रसिद्ध लखनी देवी मंदिर में धावा बोलकर चोरों ने दरवाजे को तोड़ने की कोशिश की है। हालांकि चोर अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो पाए हैं।

मंगलवार की सुबह इसकी जानकारी होने पर बड़ी संख्या में लोग मंदिर पहुंच गए हैं। वहीं, पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। रतपुर पौराणिक नगर है। लोगों की मान्यता है कि यह नगर चारों युग में रहा है। यहां पर प्रसिद्ध मां महामाया का मंदिर है। इसके अलावा यहां कई मंदिर है। शहर से लगे जूना शहर में पहाड़ी पर मां लखनी देवी का मंदिर है। नवरात्रि और दीपावली पर यहां लोगों की भीड़ जुटती है।

पहाड़ी पर होने के कारण रात में यहां पर लोगों का आना जाना नहीं रहता। मंदिर के सेवक ही रात को यहां पर रहते हैं। इसका फायदा उठाते हुए चोरों ने साेमवार की रात यहां पर चोरी का प्रयास किया है। मंदिर परिसर में घुसे चोरों ने गर्भगृह के दरवाजे को तोड़ने का प्रयास किया है। हालांकि चोर अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो पाए हैं। मंगलवार की सुबह सेवकों को इसकी जानकारी हुई।

 

चोरी के प्रयास की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मंदिर पहुंच गए हैं। इसके अलावा पुलिस की टीम भी मंदिर पहुंचकर यहां रहने वाले लोगों से पूछताछ कर रही है। बताया जाता है कि मंदिर में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। इसके फुटेज निकालकर चोरों की जानकारी जुटाई जा रही हैै।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आशीष सोनी बने भाजपा पिछडा वर्ग मोर्चे के जिला मंत्री     |     35 साल से रह रहे थे, एक झटके में टूट गए मकान! ठंड में सड़क पर आए 3 परिवार      |     जब कुंवरगढ़ में कोचिया के घर पहुंचे विधायक     |     सड़क किनारे 3 से 4 फीट गहरी खाई खोदकर छोड़ी, वाहन चालकों पर मंडरा रहा हादसे का खतरा     |     हाईवे से रेलवे स्टेशन तक दूरी बताने वाले संकेतकों में बड़ी गड़बड़ी, यात्री हो रहे परेशान     |     कलेक्टर रोहित सिसोनिया के आदेश पर कुपोषित बच्चों की स्वास्थ्य जांच, दो बच्चे एनआरसी में भर्ती     |     बालमपुर घाटी में कार डिवाइडर से टकराई, 5 किमी लंबा जाम लगा     |     बाल विवाह मुक्त भारत के संकल्प के साथ रायसेन में निकली भव्य ई-रिक्शा जागरूकता रैली     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर      |     भारतीय ज्ञान परंपरा की थीम पर जिला स्तरीय युवा महोत्सव की रूपांकन प्रतियोगिताएं संपन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811