Let’s travel together.

5 रुपये में बिजली कनेक्शन, 100 यूनिट तक सिर्फ 100 रुपये बिल

0 77

दीवानगंज में बिजली कंपनी का सर्वे, मंगलवार को ग्राम पंचायत में लगेगा समाधान शिविर

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

ग्रामीण उपभोक्ताओं को बिजली संबंधी समस्याओं से राहत देने और नई योजनाओं की जानकारी पहुंचाने के लिए बिजली कंपनी द्वारा विशेष शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविर से पहले सोमवार को बिजली कंपनी के कर्मचारियों ने दीवानगंज क्षेत्र में घर-घर पहुंचकर सर्वे और फीडबैक लिया।

सर्वे के दौरान कर्मचारियों ने उपभोक्ताओं के घरों में उपयोग होने वाले बिजली उपकरणों की जानकारी प्रपत्र में दर्ज की। साथ ही लोगों को बताया गया कि बिजली कंपनी की योजना के तहत मात्र 5 रुपये में घरेलू बिजली कनेक्शन दिया जा रहा है। इसके अलावा 100 यूनिट तक बिजली उपयोग करने पर केवल 100 रुपये बिल आने की जानकारी भी दी गई।

बिजली कंपनी के अधिकारियों ने ग्रामीणों से कहा कि यदि किसी उपभोक्ता को बिजली बिल, खराब ट्रांसफार्मर, कम वोल्टेज, नए कनेक्शन या अन्य किसी प्रकार की समस्या है तो वे मंगलवार को ग्राम पंचायत दीवानगंज में आयोजित शिविर में पहुंचकर अपनी समस्या का समाधान करवा सकते हैं।

बिजली कंपनी के जूनियर इंजीनियर मनीष कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि कंपनी द्वारा गांव-गांव में शिविर लगाए जा रहे हैं ताकि उपभोक्ताओं की समस्याओं का मौके पर निराकरण किया जा सके। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता शिविर में पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराएं और योजनाओं का लाभ लें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गैस कंटेनर से अवैध रिफिलिंग का खुलासा, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार     |     सावन में फिर जीवंत हुई झूले की परंपरा     |     सत्ती स्कूल में पौधारोपण, स्वच्छ और स्वस्थ भारत का दिया संदेश     |     किराया बढ़ा, भीड़ भी बढ़ी: भोपाल-विदिशा हाईवे पर बसों में यात्रियों की जान से खिलवाड     |     झुमरीतिलैया,नवनिर्माण जैन मंदिर मे भगवान विराजमान के 9 वेदी का भव्य शिलान्यास     |     बिरगांव के बाद उरकुरा में पानी की समस्या के समाधान के लिये एक बड़ा कदम-इकराम अहमद      |     मंहगाई को लेकर कांग्रेसियों ने किया प्रर्दशन     |     उप मुख्यमंत्री ने जान जोखिम में डालकर गायों की रक्षा करने वाले गौ सेवकों को किया सम्मानित     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल का बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार भ्रमण जारी,कई गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से किया संवाद     |     रीवा को मिलेगी वर्ल्ड क्लास हेल्थ फैसिलिटी – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811