Let’s travel together.

बालमपुर घाटी पर  चढ़ते वक्त ट्रक अनियंत्रित होते हुए खाई में पलटा,ड्राइवर क्लीनर ने कूद कर बचाई जान

0 195

मुकेश साहू  दीवानगंज रायसेन
भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर पर स्थित बालमपुर घाटी पर  चढ़ते वक्त ट्रक अनियंत्रित होते हुए खाई में पलट गया। जिससे ट्रक ड्राइवर और क्लीनर को मामूली सी चोट आई है।
ट्रक ड्राइवर सगील खान ने बताया कि सोमवार रात 11:30 बजे बालमपुर घाटी पर चढ़ते वक्त बीच घाटी पर ट्रक के ब्रेक फेल हो गए जिससे ट्रक पीछे रिवर्स होते हुए खाई में जाकर पलट गया। ट्रक ड्राइवर सगिल खान और क्लीनर राजू यादव बल्लोगढ़ जिला टीकमगढ़ से गेंहू भरकर इंदौर जा रहे थे। बालमपुर घाटी पर बीच में जाकर ट्रक के ब्रेक फेल हो गए। ट्रक ड्राइवर ने ट्रक को रोकने की काफी कोशिश की मगर ब्रेक नहीं आने के कारण ट्रक पीछे रिवर्स होते हुए 10 फीट गहरी खाई में जाकर पलट गया उसमें भरे हुए गेहूं भी बिखर गए।
बता दे की भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर स्थित बालमपुर घाटी ही एक ऐसी घटी है जहां पर आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती है ज्यादातर बालमपुर घाटी पर ट्रक, ट्राला पलटते हैं।
6 महीने के अंदर ही जहां पर सोमवार को ट्रक पलटा है इसी खाई में अभी तक 5 ट्रक ,ट्राला पलट चुके हैं। कुछ दिन पहले ही दो ट्राला इसी खाई में जाकर पूरी तरह चकनाचूर हो गए थे जिसमें कई लोग घायल भी हुए थे इससे पहले भी चार वाहन इसी घाटी पर टकरा गए थे जिसमें से एक महिला की मौत हो गई थी तो चार गंभीर रूप से घायल हो गए थे। बालमपुर घाटी की ऊंचाई ज्यादा होने के कारण ज्यादातर अत्यधिक लोड वाले ट्रक घाटी चढ़ नहीं पाते हैं जिससे उनके ब्रेक फेल हो जाते हैं दूसरी तरफ उतरते समय भी कई ट्रैकों के ब्रेक नहीं लग पाते हैं जिससे ट्रक सीधे खाई में जाकर पलट जाते हैं बालमपुर घाटी पर दो अंधे मोड़ पढ़ते हैं इन्हीं मोड़ों पर ज्यादातर दुर्घटनाएं होती हैं। जबकि एमपीआरडीसी द्वारा बालमपुर घाटी को 1 महीने पहले ही दोनों साइट तरफ चार-चार मीटर चौड़ा कर दिया गया है। ताकि दुर्घटनाएं रूक सके. मगर इसके बावजूद भी दुर्घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है। बालमपुर घाटी से लेकर सलामतपुर त्रिमूर्ति चौराहा तक 2 महीने में 20 दुर्घटनाएं हो चुकी है जिनमें से 25 लोग घायल हुए हैं तो तीन लोगों की मौत भी हो चुकी है। भोपाल भानपुर से लेकर त्रिमूर्ति चौराहा सलामतपुर तक टू लेन रोड होने के कारण अत्यधिक दुर्घटनाएं होती है। भोपाल से ज्यादातर वाहन सागर, अशोकनगर, बिना ,विदिशा, साँची,गंजबासौदा आदि महानगरों के लिए इसी मार्ग को चुनते हैं क्योंकि यह मार्ग पास पड़ता है। ,बालमपुर, देहरी, दीवानगंज, कुल्हाड़िया, सलामतपुर, बरखेड़ी , सूखीसेवनिया, आदि ग्रामीणों का कहना है कि इस रोड पर ट्रैफिक अत्यधिक हो गया है जिस कारण दुर्घटना में दिन दिन इजाफा होता जा रहा है 40 किलोमीटर मार्ग को फोर लाइन में तब्दील नहीं किया गया तो आने वाले समय में दुर्घटनाओं में इजाफा होगा इसलिए सरकार को इस रोड को फाइल लाइन में तब्दील कर देना चाहिए ताकि आसपास के ग्रामीणों को रोड की सुविधा मिल सके। कई गांव के लोग इस मार्ग को फोर लाइन में तब्दील होने का कई वर्षों से इंतजार कर रहे है। अनिल साहू ,राकेश कुशवाहा ,मुकेश नायक, सुरेश साहू ,बादाम विश्वकर्मा, मुकेश साहू,चंदमोहन तिवारी, अमितपाल राघव, यदि लोगों का कहना है कि इस मार्ग से भोपाल विदिशा तक जाने में हमें हमेशा डर बना रहता है कि कहीं दुर्घटना ना हो जाए क्योंकि कई किलोमीटर तक वाहनों की लाइन नहीं टूटती है। रोड क्रॉस करने में भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ओवरटेक तो कई किलोमीटर तक कर ही नहीं सकते क्योंकि सामने से दूसरा वहान आ जाता है।
सोमवार को बालमपुर घाटी पर गेहूं से भरा ट्रक पलटा
दूसरे चित्र में इससे पहले इसी खाई में पलटे ट्रक और ट्राला

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आंगनबाड़ी केंद्र पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में हुआ  महिलाओं और कार्यकर्ताओं का सम्मान     |     सहकारी बैंक 28 से 30 सितंबर तक खुले रहेंगे, हड़ताल से रहेंगे बाहर     |     वृक्षारोपण एवं स्वच्छता का संकल्प लेकर मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर के जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएं     |     सेवा संकल्प यात्रा का औद्योगिक क्षेत्र मंडीदीप में हुआ जोरदार स्वागत     |     माँ खेड़ापति माता मंदिर समिति ने गणेश समितियों और अखाड़ों का किया स्वागत     |     हनुमानगढी घोघरा नदी के तट पर श्रद्धालुओं ने पितृपक्ष में किया तर्पण     |     सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित     |     सेवा संकल्प अभियान के तहत रतनपुर आंगनवाड़ी केंद्र में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम संपन्न     |     अपना आत्मविश्वास बढ़ाएं, छुपी प्रतिभा को सामने लाएं : राघवेंद्र शर्मा     |     ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर निकला गणेश विसर्जन चल समारोह     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811