तिल्दा नेवरा पुलिस की सफलता
सुरेंद्र जैन धरसीवा
तिल्दा नेवरा पुलिस ने संभव स्टील फैक्ट्री में अनाधिकृत रूप से घुसकर कैंटीन कर्मियों से मारपीट एवं एक ट्रक को रोककर चालक से लूटपाट के छह आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है साथ ही आरोपियों से घटना में प्रयुक्त एक कार एवं एक पल्सर मोटर साइकिल भी जप्त की है।
तिल्दा नेवरा पुलिस ने इन दोनों मामलों में क्रमशः अपराध क्रमांक –222/2026 धारा – 296,115(2), 351(2),119(1), 324(4),331(2),190,19 (2), 91(3) बी.एन.एस. एवं दूसरे मामले में अपराध क्रमांक – 223/2026 धारा– 296, 126(2),324(4), 311, 351(3) बी.एन.एस. के अंतर्गत मामला दर्ज किया था घटना दिनांक22 मई को एक काले रंग की कार एवं मोटरसाइकिल में सवार 06 व्यक्तियों ने अवैध रूप से संभव स्टील एंड ट्यूब लिमिटेड, सरोरा कंपनी परिसर में अनाधिकृत प्रवेश किया ओर फेक्ट्री की श्रमिक कॉलोनी एवं कैंटीन में कर्मचारियों के साथ रॉड से मारपीट की थी और कैंटीन काउंटर में तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया था
घटना के दौरान मुख्य आरोपी जयमोहन शर्मा उर्फ लक्की शर्मा ने स्वयं की पहचान बताते हुए कैंटीन संचालन से अवैध रूप से मासिक रकम तथा शराब पीने हेतु पैसे की मांग की थी मना करने पर आरोपियों द्वारा कर्मचारियों के साथ मारपीट की गई थी इस घटना के बाद 22 मई की रात्रि में ग्राम सरोरा रोड स्थित निर्माणाधीन पुलिया के पास भी इन्हीं आरोपियों ने ट्रक क्रमांक CG 04 PG 9775 एवं CG 04 PG 0380 को ओवरटेक कर रोक लिया तथा ट्रक चालकों के साथ गाली-गलौज, मारपीट एवं जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों ने ट्रकों के शीशे तोड़ दिए तथा ट्रक में रखा 30 लीटर डीजल एवं चालक के पास रखी नगदी ₹25,500 लूटकर फरार हो गए थे थाना तिल्दा नेवरा पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज कर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में आरोपियों की पतासाजी शुरू की गई तिल्दा नेवरा निरीक्षक रमाकांत तिवारी के नेतृत्व में विशेष टीम भी गठित की गई टीम द्वारा त्वरित विवेचना एवं पतासाजी करते हुए मुख्य आरोपी जयमोहन शर्मा उर्फ लक्की शर्मा सहित कुल 06 आरोपियों को विभिन्न स्थानों से अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया आरोपियों के कब्जे से लूटा गया 30 लीटर डीजल एवं ₹12,000 नगद जप्त किया गया। सभी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया
ये हैं वह छह आरोपी
01. लकी उर्फ जयमोहन शर्मा, पिता मोतीलाल शर्मा, उम्र 33 वर्ष, निवासी ग्राम सरोरा, हाल पता सासाहोली, जिला रायपुर
02. दिना उर्फ दिनेश माधवनी, पिता राजकुमार माधवनी, उम्र 33 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 6, नेवरा, जिला रायपुर
03. विशाल छबलानी, पिता विनोद छबलानी, उम्र 32 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 13, सिंधी कैंप, तिल्दा नेवरा, जिला रायपुर।04. नोहर सिंह रजक उर्फ बूट्टी, पिता रामशरण रजक, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम कौराजेवरा, थाना नवागढ़, जिला बेमेतरा, हाल ग्राम सरोरा, जिला रायपुर
05. दीपक साहू, पिता राजकुमार साहू, उम्र 27 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 02, सासाहोली, तिल्दा, जिला रायपुर
06. मोहित उर्फ मोंटी मेहानी, पिता भीमसेन मेहानी, उम्र 30 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 6, नेवरा, जिला रायपुर