Let’s travel together.

भोपाल विदिशा रोड पर कार ने 2 बाइकों को मारी टक्कर, 3 युवक सहित 1 युवती गंभीर रूप से घायल

0 152

अस्पताल में नहीं मिले डॉक्टर, 1 युवक की मौत

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट

रविवार शाम को सलामतपुर थाना अंतर्गत भोपाल विदिशा स्टेट हाइवे 18 के पास खोहा रोड पर एक तेज़ रफ़्तार कार ने दो मोटरसाइकिल सवार 3 युवकों सहित एक युवती को टक्कर मार दी। टक्कर से मोटरसाइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं एक्टिवा पर सवार युवती और उसके दोस्त को भी चोटें आईं हैं। देर रात एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। सलामतपुर पुलिस से मिली जानकारी अनुसार रविवार को भोपाल विदिशा हाइवे के बेरखेड़ी खोहा मार्ग में नरसिंहगढ़ से दीवानगंज आ रहे दो युवक धर्मेंद्र गिर एवं दीपक गिर की बाइक व एक एक्टिवा पर सवार युवती और उसके दोस्त को एक कार एमपी 04 ईसी 4880 मारुति सुजुकी एक्सएल 6 ने टक्कर मार दी। जिसमें दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। व युवती को भी चोटें आई हैं। दीपक गिर को सांची अस्पताल ले जाया गया। एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। 108 की मदद से गंभीर घायल धर्मेंद्र गिर को दीवानगंज अस्पताल लाया गया। दीवानगंज अस्पताल में डॉक्टर और स्टाफ नहीं मिलने पर परिजनों ने हंगामा किया। परिजनों का आरोप है कि यहां पर एक भी डॉक्टर नहीं मिला। डॉक्टर नहीं मिलने पर 108 से गंभीर घायल धर्मेंद्र को इलाज हेतु भोपाल ले जाया गया।

बता दें कि सलामतपुर थाना अंतर्गत आने वाले दीवानगंज अस्पताल में शाम के वक्त कोई भी डॉक्टर नहीं मिलता है। जिससे गंभीर मरीजों को भोपाल या विदिशा ले जाना पड़ता है। वही स्टॉफ़ भी नदारद रहता है। खासकर रविवार को यहां कोई भी मौजूद नहीं रहता है। जिससे यहां आने वाले मरीजों और एक्सीडेंट में घायलों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में प्राथमिक उपचार के अभाव में मरीज अपनी जान गवां देते हैं। वहीं कार परिवहन विभाग की वेबसाइट पर अरुण कुमार शुक्ला पुत्र गेंदालाल शुक्ला मकान नम्बर 372 टीलाजमालपुरा नियर राम मंदिर भोपाल के नाम पंजीकृत है। सलामतपुर पुलिस ने कार ज़ब्तकर मामले को विवेचना में लिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |     मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर ने व्यवसायियों से किया संवाद     |     मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज में शिविर आयोजित     |     प्रधान आरक्षक की मौत पर SBI पुलिस सैलरी पैकेज से परिजनों को मिला 10 लाख का बीमा क्लेम     |     पत्रकारिता से मानद पीएचडी तक… दिनेश चौरसिया अब कहलाएंगे ‘डॉ. दिनेश चौरसिया’     |     एडिप योजना से शिवपुरी के दिव्यांग को मिली मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, आवागमन में मिलेगी सुविधा     |     बाड़ी में अवैध सागौन लकड़ी के साथ कार जब्त, वन अमले पर पथराव कर आरोपी फरार     |     चलती ट्रेन से गिरी महिला, ग्रामीणों की मदद से बची जान     |     दीवानगंज में आज मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान कार्यक्रम का आयोजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811