Let’s travel together.

महज 500 रुपए के लिए ले ली दोस्त की जान, आंख निकाली, गला दबाया और फिर उतार दिया मौत के घाट

0 154

आरा: बिहार में अपराधियों के हौसले बढ़ते ही जा रहे हैं। वह आए-दिन हत्या, लूटपाट जैसी बड़ी-बड़ी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला आरा जिले (Arrah News) से सामने आया है, जहां पर अपराधियों ने एक युवक की पिटाई के बाद गला दबाकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं, आरोपियों ने युवक की आंखें तक निकाल ली और शव को फेंक कर मौके से फरार हो गए।

घर से बुला कर ले गए थे अपराधी
जानकारी के मुताबिक, मामला जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बारा-बसंतपुर गांव की है। मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बसंतपुर बारा के निवासी लक्ष्मी नारायण सिंह के पुत्र मोहन सिंह (20) के रूप हुई है। बताया जा रहा है कि बुधवार की रात 2 युवक मोहन को घर से बुला कर ले गए थे। जब वह देर रात तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी। इसके बावजूद उसका कुछ पता नहीं लग पाया। गहरी छानबीन के बाद गुरुवार की सुबह बारा-बसंतपुर गांव के सरवरी पुल स्थित सूर्य मंदिर के पास युवक का शव मिला। युवक पर कई बार चाकू से वार किया गया था।

जांच में जुटी पुलिस
इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है। घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल पसरा हुआ है। परिजनों ने मृतक के दोस्तों पर पांच सौ रुपये के विवाद को लेकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है।

दिहाड़ी मजदूरी का काम करता था मृतक
इस मामले में एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि मोहन कुमार की हत्या उसके दोस्तों ने गला दबाकर की है। उन्होंने बताया कि पुलिस इस मामले में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार करने और पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है। बताया जाता है कि 20 वर्षीय मोहन सिंह दिहाड़ी मजदूरी का काम करता था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जिला बाल कल्याण समिति एवं किशोर न्याय बोर्ड कार्यालय भवन पर शान से फहराया तिरंगा     |     बिरगांव की 150 फीट विशाल तिरंगा यात्रा बनी देशभक्ति और एकता की मिसाल     |     कल निकलेगी भव्य ‘माँ माही शबरी कावड़ यात्रा’, तैयारियाँ पूर्ण; जगह-जगह होगा जोरदार स्वागत     |     पेंशनर्स ने रोपे कदंब पौधे ,वर्षाकाल में भी जारी रहेगा ‘कदम-कदम पर कदंब’ अभियान     |     सांची विश्वविद्यालय में फहराया तिरंगा     |     धार जिले में तिरंगे का अपमान: लेड़गांव पंचायत में आड़ा फहराया राष्ट्रीय ध्वज, भड़के ग्रामीणों का फूटा गुस्सा     |     नशामुक्त भारत के संकल्प को मिल रहा जनसमर्थन     |     गैरतगंज तहसील में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस     |     स्वतंत्रता संग्राम से संविधान निर्माण तक जैन समाज का योगदान : मुनि श्री अभय सागर     |     भाजपा कार्यालय में जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने किया ध्वजारोहण      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811