सी एल गौर रायसेन
स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जिला मुख्यालय स्थित भाजपा जिला कार्यालय भवन पर भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में राष्ट्र का प्रतीक तिरंगा फहराया। इस अवसर पर सभी ने राष्ट्रगीत एवं वंदे मातरम का गायन किया, इसके पश्चात स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री शर्मा की ओर से सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को मिठाई का वितरण कराया गया।
इस मौके पर उपाध्यक्ष राकेश तोमर, कन्हैया लाल सूरमा, धीरेंद्र सिंह कुशवाह,वीर सिंह पटेल,रघुबीर सिंह मीणा, बृजेश चतुर्वेदी, आदित्य शर्मा,जीतू ठाकुर , सीएल गौर, राममोहन बघेल, देवेंद्र यादव, बबलू ठाकुर श्रीमती वर्षा लोधी, हेमलता रघुवंशी, राजकिशोर सोनी, मोहन चक्रवर्ती, सिद्दीक सिद्दीकी, वरुण खत्री,जगदीश अहिरवार, भुवनेश्वर कुशवाहा सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।