Let’s travel together.

27 जनवरी को धनबाद आएंगे PM मोदी, लोकसभा चुनाव को लेकर फूकेंगे बिगुल

0 80

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) आगामी 27 जनवरी को धनबाद (Dhanbad) दौरे पर आएंगे। इस दौरान वो हर्ल के खाद्य कारखाने का विधिवत उद्घाटन करेंगे। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हुई है। इसके अलावा पीएम मोदी धनबाद में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। पीएम मोदी के प्रस्तावित दौरे को लेकर भारतीय जनता पार्टी के वरीय नेताओं की एक अहम बैठक धनबाद के जिला कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री सह प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की मौजूदगी में हुई।

  1. लोकसभा चुनाव को लेकर बिगुल फूकेंगे PM मोदी 
    बैठक में नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी सांसद पशुपतिनाथ सिंह चंद्रप्रकाश चौधरी राज्यसभा सांसद आदित्य साहू समेत कई विधायक एवं पार्टी के वरीय पदाधिकारी मौजूद रहें। कई घंटे चली बैठक के बाद पीएम मोदी के कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया गया। वहीं पीएम के दौरे को लेकर भाजपाइयों को कमर कसने का निर्देश दिया गया है। इसी जनसभा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारखंड समेत देशभर में लोकसभा चुनाव की बिगुल फूकेंगे।

    PM मोदी के धनबाद आगमन को लेकर भाजपाइयों में उत्साह का माहौल 
    बैठक के बाद बाबूलाल मरांडी ने मीडिया से बात नहीं की जबकि राज्यसभा सांसद आदित्य साहू एवं गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने मीडिया कर्मियों को बताया कि पीएम मोदी की आगामी धनबाद आगमन को लेकर भाजपाइयों में उत्साह का माहौल है। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव के मद्दे नजर उनका दौरा अहम है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब     |     जड़ों समेत उखड़ा पेड़ बारिश में फिर हुआ हरा-भरा     |     टोर ग्राम पंचायत में हरेली बर्ड फेस्टिवल का सफल आयोजन     |     फेक्ट्री कर्मी की बाइक चुराने वाला परसतराई से गिरफ्तार     |     अवैध प्रवासियों की खोज में पुलिस का सत्यापन अभियान जारी     |     माँ माही शबरी कावड़ यात्रा का भव्य आयोजन; जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत     |     हजारों साल प्राचीन नागदेवता की पूजा करने पहुंचे ग्रामीण      |     सावरकर से जुड़े प्रश्न पर शिक्षक के निलंबन का विरोध, शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन     |     हैप्पी किड्ज प्ले स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम, नन्हे-मुन्नों ने दिखाई प्रतिभा     |     नागों की अदालत में नागों ने बताया काटने का कारण,गैरतगंज तहसील के सीहोरा खुर्द गांव में लगी नागों की अदालत      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811