Let’s travel together.

कलर ऑफ लाइफ – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी पुस्तक की सॉफ्ट कॉपी प्रकाशित

99

ऑनलाइन मीडिया के वरिष्ठ संपादक व प्रकाशक राजकुमार शर्मा ने अपनी पुस्तक “कलर ऑफ लाइफ – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी” की सॉफ्ट कॉपी प्रकाशित किया है। बहुत जल्द ही इसकी हार्ड कॉपी तथा पुस्तक में प्रकाशित प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की चित्रों की प्रदर्शनी का आयोजन किया जायेगा।

ऑनलाइन मीडिया के वरिष्ठ संपादक व प्रकाशक राजकुमार शर्मा ने बतलाया कि वह पिछले छः महीने से अधिक समय से इसके ऊपर कार्य कर रहे थे। उन्होंने श्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने से लेकर अब तक के लगभग बारह हजार फोटो में से लगभग सौ का चयन किया है। यह सभी फोटो अपने आप में ऐतिहासिक महत्व के हैं। साथ ही प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के व्यक्तित्व के विविध भावों को प्रदर्शित करता है। इस कारण इसका नाम “कलर ऑफ लाइफ – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी” रखा गया है।

राजकुमार शर्मा ने बतलाया कि राजनीति में आम तौर पर उन्हीं खबरों तथा फोटो को प्राथमिकता दी जाती है जो सनसनीखेज हो। परन्तु इन सबके बीच में राजनेताओं के अंदर के छुपे मानवीय पहलू तथा मूल्यों को अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है। इस पुस्तक श्रृंखला तथा प्रदर्शनी के माध्यम से उन्हीं मानवीय पहलू तथा मूल्यों को प्रदर्शित किया गया है, जो कहीं ना कहीं पीछे छूट जाते हैं। इस पुस्तक तथा प्रदर्शनी से नई पीढ़ी को मानवीय पहलू तथा मूल्यों की प्रेरणा मिलेगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

रायसेन में निकला गणेश प्रतिमाओं का भव्य चल समारोह, झिलमिलाती झांकियों ने मोहा मन     |     मक्का के खेत की मेड़ पर मिला जिंदा नवजात, रोने की आवाज सुनकर लोगों ने दी पुलिस को सूचना     |     5 डे बैंकिंग की माँग को लेकर UFBU के आह्वान पर शिवपुरी में सैकड़ों बैंकर्स ने किया जोरदार प्रदर्शन     |     बरेली में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान दो समितियों में विवाद, चले लाठी-डंडे     |     मानवता का महापर्व विशाल रक्तदान शिविर संत निरंकारी सत्संग भवन में शनिवार को होगा आयोजित     |     साँची विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. विमलेन्द्र कुमार ने किया सतधारा स्तूप और जम्बूद्वीप पार्क का भ्रमण     |     ब्रेक फेल होने से खाई में जा गिरा मिनी ट्रक, बालमपुर घाटी में टला बड़ा हादसा     |     पीजी कॉलेज में एनएसएस स्थापना दिवस पर उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित     |     नर्सिंग विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणाम जारी होने पर उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का जताया आभार     |     बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी सूचना: रविवार 27 सितंबर को खुली रहेंगी SBI शाखाएं     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811