सी एल गौर रायसेन
स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जिला बाल कल्याण समिति एवं किशोर न्याय बोर्ड कार्यालय भवन पर समिति की सदस्य श्रीमती ममता पटेल द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया, इस अवसर पर राष्ट्रीय गीत जन गण मन एवं वंदे मातरम का गायन किया गया तथा मिठाई का वितरण किया गया। इस अवसर पर जिला बाल कल्याण समिति की सदस्य श्रीमती ममता पटेल, श्रीमती अभिलाषा ठाकुर, श्रीमती अमीषा चतुर्वेदी, श्री हीरालाल शाक्य सहित कार्यालय के कर्मचारी मोहन यादव, विवेक विश्वकर्मा, माधव कुशवाहा आदि कर्मचारी मौजूद रहे।