मनोज बैरागी सरदारपुर धार
भारतीय जनता पार्टी विधानसभा क्षेत्र सरदारपुर द्वारा कल, सोमवार 17 अगस्त 2026 को विशाल एवं भव्य ‘माँ माही शबरी कावड़ यात्रा’ का आयोजन किया जा रहा है। यात्रा को लेकर सभी आवश्यक तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं।
इस धार्मिक यात्रा का शुभारंभ प्राचीन तीर्थ श्री नरसिंह देवता मंदिर से पूजा-अर्चना के साथ होगा। यहाँ से कावड़ यात्री पवित्र जल लेकर प्रस्थान करेंगे और शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए प्राचीन तीर्थ श्री झीर्णेश्वर महादेव पहुँचकर जल चढ़ायेंगे।
नगर में भव्य स्वागत और पुष्पवर्षा
कावड़ यात्रियों के सरदारपुर नगर में प्रवेश करते ही उनका भव्य और आत्मीय अभिनंदन किया जाएगा। यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए गए हैं, जहाँ विशेष जलपान और पुष्पवर्षा की व्यवस्था रहेगी।
चौपाटी एवं फोरलेन पर विशेष आयोजन
सरदारपुर-बदनावर चौपाटी और फोरलेन चौकड़ी पर भाजपा जिला महामंत्री राकेश पटेल एवं अखिलेश यादव द्वारा कावड़ यात्रियों का मंच से भव्य स्वागत किया जाएगा।
धर्मप्रेमी जनता से उपस्थिति की अपील
आयोजकों तथा क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्रीय धर्मप्रेमी जनता से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस पावन यात्रा को सफल बनाएँ और पुण्य लाभ अर्जित करें।