Let’s travel together.

कांग्रेस बोली- अब भाजपा नेता से भी माफी की मांग करेंगे मंडल अध्यक्ष?

0 316

अनुराग शर्मा सीहोर

सप्ताह भर पहले कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजीव गुजराती द्वारा जिला अस्पताल को लेकर दिए गए बयान के बाद से सीहोर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति गर्मायी हुई है। आए दिन भाजपा-कांग्रेस नेताओं के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है।
अब जिला कांग्रेस के पूर्व महासचिव पंकज शर्मा ने एक बयान जारी कर जिला अस्पताल सीहोर में चल रही अव्यवस्थाओं पर हमला बोला है। पंकज शर्मा ने कहा है कि पिछले दिनों सीहोर जिला अस्पताल में चल रही गड़बडिय़ों को लेकर कांग्रेस पार्टी ने स्थानीय अटल चौक पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन किया था, जिसमें जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती सहित सभी वक्ताओं ने खुलकर अस्पताल की अव्यवस्थाओं को लेकर अस्पताल प्रबंधन पर हमला बोला था। पंकज शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का अस्पताल की सच्चाई उजागर करना भाजपा को रास नहीं आया और भाजपा के सीहोर नगर मंडल अध्यक्ष सुदीप प्रजापति खुलकर अस्पताल प्रबंधन के बचाव में आ गए और अस्पताल के प्रवक्ता की तरह बयान देकर अस्पताल प्रबंधन को बिना किसी जांच के ही क्लीन चिट दे दी। इतना ही नहीं बल्कि इससे भी एक कदम आगे बढक़र उन्होंने सीहोर जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती पर इस मामले में झूठ बोलने का आरोप लगाकर उनसे माफी मांगने की भी मांग कर दी, जबकि अस्पताल प्रबंधन अब तक इस मामले में चुप्पी साधे हुए है तो फिर भाजपा सीहोर नगर मंडल अध्यक्ष सुदीप प्रजापति की अस्पताल प्रबंधन के पक्ष में ये बयानबाजी इनकी आपसी सांठ-गांठ की तरफ इशारा कर रही है जिसकी जांच जिला प्रशासन को करवानी चाहिए।
बीजेपी नेता महाजन ने लगाई मुहर
कांग्रेस नेता शर्मा ने कहा कि अब तो कांग्रेस के इस खुलासे पर वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव सन्नी महाजन ने भी मुहर लगा दी है। उन्होंने एक बयान जारी कर अस्पताल में पदस्थ हड्डी रोग विशेषज्ञों पर निजी अस्पतालों से सांठ-गांठ करने के आरोप लगाते हुए उपमुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल को पत्र लिखकर कड़ी कार्यवाही करने की मांग की है। महाजन ने कहा है कि अस्पताल में हड्डी संबंधित ऑपरेशन बंद हो चुके हैं और हड्डी रोग के विशेषज्ञ डॉक्टर निजी अस्पतालों में ये ऑपरेशन कर जनता को लूट रहे हैं। शर्मा ने कहा कि गौरव सन्नी महाजन भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं और पूर्व में भाजयुमो के जिलाध्यक्ष रहने के साथ ही वर्तमान में भाजपा आजीवन संग्रह निधि के जिला प्रभारी भी हैं और उनके पिताजी सीहोर से भाजपा विधायक भी रहे हैं तथा सीहोर में उनका परिवार सबसे पुराना और निष्ठावान भाजपाई परिवार माना जाता है और ऐसे में इतने वरिष्ठ नेता ने सत्ता पक्ष में होते हुए भी विपक्षी कांग्रेस पार्टी के सुर में सुर मिलाते हुए जिला अस्पताल की अव्यवस्थाओं पर सीधा हमला बोला है, जिसके लिए वो बधाई के पात्र हैं और हम उनके बयान का समर्थन और स्वागत करते हैं तथा सत्ताधारी दल के नेता होने के बावजूद सच बोलने की हिम्मत दिखाने के लिए उनको साधुवाद देते हैं।
महाजन से भी माफी मांगने का कहेंगे?
पंकज शर्मा ने कहा कि इस मामले में कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजीव गुजराती से माफी की मांग करने वाले भाजपा सीहोर नगर मंडल अध्यक्ष क्या अब अपने ही वरिष्ठ नेता से भी यही मांग करेंगे या फिर अब इस मामले वह चुप्पी साध लेंगे। पंकज शर्मा ने अंत में कहा कि सत्ताधारी दल के वरिष्ठ नेता द्वारा इस मामले में अस्पताल प्रबंधन पर सवाल उठाए जाने के बाद क्या अब अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार होगा?

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब     |     जड़ों समेत उखड़ा पेड़ बारिश में फिर हुआ हरा-भरा     |     टोर ग्राम पंचायत में हरेली बर्ड फेस्टिवल का सफल आयोजन     |     फेक्ट्री कर्मी की बाइक चुराने वाला परसतराई से गिरफ्तार     |     अवैध प्रवासियों की खोज में पुलिस का सत्यापन अभियान जारी     |     माँ माही शबरी कावड़ यात्रा का भव्य आयोजन; जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत     |     हजारों साल प्राचीन नागदेवता की पूजा करने पहुंचे ग्रामीण      |     सावरकर से जुड़े प्रश्न पर शिक्षक के निलंबन का विरोध, शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन     |     हैप्पी किड्ज प्ले स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम, नन्हे-मुन्नों ने दिखाई प्रतिभा     |     नागों की अदालत में नागों ने बताया काटने का कारण,गैरतगंज तहसील के सीहोरा खुर्द गांव में लगी नागों की अदालत      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811