Let’s travel together.

सांची विश्वविद्यालय में फहराया तिरंगा

0 38

 स्वतंत्रता दिवस अवसर पर कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

 “ईमानदारी से कर्तव्यों के निर्वह्न से देश विकसित होगा”- प्रो. मेहता

साँची रायसेन।सांची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में हर्षोल्लास से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता प्रो. नवीन मेहता और उपकुलसचिव श्री विवेक पाण्डेय ने सभी शिक्षकों, अधिकारियों-कर्मचारियों और छात्रों के साथ तिरंगा फहराया।

इस अवसर पर प्रो. मेहता ने सभी से आह्वान किया कि हर व्यक्ति अपने अपने स्थान पर अपने कर्तव्यों अपने दायित्वों का निर्वह्न पूर्ण ईमानदारी से करेगा तो विश्वविद्यालय तरक्की करेगा और साथ-साथ पूरा देश तरक्की करेगा। उन्होंने कहा कि छात्र अपनी पढ़ाई पूरी ईमानदारी से करें और अधिक से अधिक शोध के क्षेत्र में आगे बढ़ें ताकि उनकी शोध से देश-समाज को लाभ हो सके। उपकुलसचिव विवेक पांडे ने सबसे एक युवा की तरह जीने का आव्हान किया। उन्होंने छात्रों से अपने व्यक्तित्व पर काम करने को कहा। परीक्षा नियंत्रक डॉ. हरीश चंद्रवंशी ने अपने संदेश में राष्ट्रनिर्माण में भूमिका निभाते हुए स्वआनंद पर भी ध्यान देने का आग्रह किया।

ध्वजारोहण के बाद विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। जिसके तहत योग की छात्रा मनीषा जायसवाल ने भजन गाया एवं छात्रा विशाखा ने एंकरिंग की। योग छात्रों ने आदेश-गाने पर योग क्रियाओं का प्रदर्शन किया।

विश्वविद्यालय के कार्यवाहक कुलगुरु एवं मध्यप्रदेश शासन के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री शिव शेखर शुक्ला ने संदेश के माध्यम से सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई प्रेषित की।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जिला बाल कल्याण समिति एवं किशोर न्याय बोर्ड कार्यालय भवन पर शान से फहराया तिरंगा     |     बिरगांव की 150 फीट विशाल तिरंगा यात्रा बनी देशभक्ति और एकता की मिसाल     |     कल निकलेगी भव्य ‘माँ माही शबरी कावड़ यात्रा’, तैयारियाँ पूर्ण; जगह-जगह होगा जोरदार स्वागत     |     पेंशनर्स ने रोपे कदंब पौधे ,वर्षाकाल में भी जारी रहेगा ‘कदम-कदम पर कदंब’ अभियान     |     सांची विश्वविद्यालय में फहराया तिरंगा     |     धार जिले में तिरंगे का अपमान: लेड़गांव पंचायत में आड़ा फहराया राष्ट्रीय ध्वज, भड़के ग्रामीणों का फूटा गुस्सा     |     नशामुक्त भारत के संकल्प को मिल रहा जनसमर्थन     |     गैरतगंज तहसील में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस     |     स्वतंत्रता संग्राम से संविधान निर्माण तक जैन समाज का योगदान : मुनि श्री अभय सागर     |     भाजपा कार्यालय में जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने किया ध्वजारोहण      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811