Let’s travel together.

मोदी मित्र के जरिए अब अल्पसंख्यकों को जोड़ेगी भाजपा

0 75

– शिवपुरी में अल्पसंख्यक नेताओं की हुई बैठक, बनी रणनीति

– बैठक में बनी लोकसभा चुनाव और अन्य गतिविधियों को लेकर रणनीति

रंजीत गुप्ता शिवपुरी
आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने अल्पसंख्यकों को भी अपने पार्टी से जोड़ने की पहल की है। इस संबंध में भाजपा अल्पसंख्यकों के बीच मोदी मित्र बनाएगी। भाजपा अब इन मोदी मित्र के जरिए अल्पसंख्यकों के बीच पैठ बनाने की कोशिश में है। 2024 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए इसकी तैयारी में भाजपा लगी है। इसी क्रम में मप्र के शिवपुरी में अल्पसंख्यक समाज से जुड़े मुस्लिम वर्ग के लोगों की एक बैठक आयोजित की गई जिसमें मोदी सरकार की गारंटी को को समाज के लोगों के बीच और आगे बढ़ाने पर बातचीत हुई। शिवपुरी के भाजपा जिला कार्यालय पर हुई बैठक में भाजपा जिला महामंत्री सोनू बिरथरे, जिला उपाध्यक्ष हेमंत ओझा, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष नफीस खान, जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा इकबाल खान एवं समस्त मण्डल अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे।

अल्पसंख्यकों को जोड़ने के लिए मोदी मित्र बनाएगी भाजपा-

लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा अब अल्पसंख्यकों को जोड़ने के लिए उन्हें मोदी मित्र बनाएगी, जिसकी जिम्मेदारी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा को सौंपी गई है। 2024 में लोकसभा चुनाव होने है। इसकी तैयारी में जुटी भाजपा ने एक ओर जहां दलित समाज को अहमियत देनी शुरू कर दी है। वहीं दूसरी ओर पार्टी की नजर अल्पसंख्यकों पर भी टिकी है। शनिवार को शिवपरुी के भाजपा कार्यालय पर अल्पसंख्यक मोर्चा की जिला कार्य समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में ‘शुक्रिया मोदी जीÓ अभियान आदि पर चर्चा हुई-

शिवपुरी अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष इकबाल खान ने बताया कि बैठक के दौरान मोर्चा की ओर से चलाए जा रहे सूफी संवाद, मीडिया मित्र, ‘शुक्रिया मोदी जीÓ अभियान आदि पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि मोर्चा की ओर से जल्द ही अल्पसंख्यक स्नेह कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसकी शुरुआत राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे। कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय स्तर पर बैठक भी करेंगे। स्नेह संवाद का उद्देश्य लोकसभा चुनाव 2024 से पहले अल्पसंख्यक समुदाय को प्रभावित करने और उन्हें संवेदनशील बनाने व शांतिपूर्ण माहौल का निर्माण करना है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मध्यप्रदेश शिक्षक संघ का त्रिदिवसीय प्रांतीय अभ्यास वर्ग उज्जैन में आज से     |     2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी अनिवार्यता का मुद्दा केंद्रीय शिक्षा मंत्री के समक्ष उठाया     |     पुलिस थाने में रोमांस का सीसीटीवी वीडियो वायरल,पुलिस महकमे में हड़कंप मचा,     |     बिना अनुमति नलकूप खनन पर प्रशासन सख्त वाहन सहित मशीनें जप्त     |     पुराना माध्यमिक साला भवन जर्जर अवस्था में हादसों को दे रहा है न्योता     |     अघोषित बिजली कटौती से जनजीवन बेहाल     |     मादा गाँव में बाघ का हमला, पाड़िया का शिकार, ग्रामीणों में दहशत; तीन दर्जन से अधिक पशुओं पर हमले का दावा     |     98.72 करोड़ की हलाली समूह जलप्रदाय योजना अंतिम चरण में, जल्द 61 गांवों के घरों में पहुंचेगा डैम का शुद्ध पानी     |     विरासत के संरक्षण के लिए गांवों में नागरिकों से संवाद कर रहे आईएएस अंकित कुमार जैन     |     श्रीराम मंदिर: ‘चढ़ावा चोरी कांड’ से उपजे चार नरेटिव ! -अजय बोकिल      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811