Let’s travel together.

पुराना माध्यमिक साला भवन जर्जर अवस्था में हादसों को दे रहा है न्योता

0 64

इसी भवन के आसपास छोटे-छोटे बच्चे खेलते रहते हैं, किसी दिन हो सकता है बड़ा हादसा

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन 

सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाले माध्यमिक शाला अंबाडी का पुराना भवन कई वर्षों से जर्जर अवस्था में खड़ा हुआ है यह कभी भी गिर सकता है इसी भवन के आसपास पढ़ने वाले छोटे-छोटे बच्चे खेलते रहते हैं। कुछ ही दूरी पर वर्तमान में माध्यमिक शाला की क्लासेस संचालित भी हो रही है।

इसी जर्जर भवन के बाउंड्रीवाल का तीन वर्ष पहले गेट का पिलर दो बच्चों के ऊपर गया था। जिससे वह बच्चे खेल रहे थे। पिलर गिरने से एक बच्ची की मौत हो गई थी तो एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया था इसके बाद भी आज तक इस भवन को तोड़ा नहीं गया।

पंचायत द्वारा 2 वर्ष पहले इस भवन को तोड़ने के लिए रायसेन कलेक्टर कार्यालय में आवेदन भी दे चुकी है इसके बाद भी आज तक भवन में सही खड़ा जैसे पहले खड़ा था। दो साल पहले 8 अगस्त को नायाब तहसीलदार नियति साहू और अलका पटवारी द्वारा ग्राम अंबाडी के पुराने माध्यमिक शाला के जर्जर भवन का निरीक्षण किया। वहीं स्थानीय लोगों को जर्जर भवन के अंदर प्रवेश नहीं करने की समझाइश दी गई थी। निरीक्षण करे हुए 20 महीने बीत गए लेकिन भवन को नहीं तोड़ा गया। अब स्कूल भी प्रारंभ हो गए हैं और क्लास से भी लगने लगी है सभी बच्चे इसी भवन के पास से होते हुए शाला पहुंचते हैं और लंच की छुट्टी होने पर इसी भवन के आसपास खेलते रहते हैं। बारिश में भवन की स्थिति और खराब हो जाती है अगर किसी दिन भवन स्कूल के समय गिर गया तो बड़ा हादसा होने से इनकार नहीं किया जा सकता। ग्रामीण ऑन ने मांग की है कि इस भवन कोड जाए ताकि हमारे बच्चे सुरक्षित रह सके।

इनका कहना हे 

पुराने माध्यमिक शाला का भवन जर्जर अवस्था में कई वर्षों से खड़ा हुआ है। इसको तोड़ने के लिए पंचायत ने 2 वर्ष पहले रायसेन कलेक्टर कार्यालय में आवेदन दिया है और तहसीलदार द्वारा पिछले वर्ष निरीक्षण भी किया गया था इसके बाद आज तक नहीं तोड़ा गया।

कुंती रमेश कुमार अहिरवार सरपंच अंबाडी 

मेरा घर माध्यमिक शाला भवन के सामने ही है पढ़ने वाले बच्चे रोज इस जर्जर भवन के आसपास ही खेलते रहते हैं हमेशा डर बना रहता है कई या भवन गिर ना जाए।

रवि साहू स्थानीय निवासी अंबाडी

Leave A Reply

Your email address will not be published.

चुनाव आयोग को लेकर भ्रम फैलाने पर राहुल गांधी माफी मांगें : राकेश शर्मा     |     एक पटवारी, कई हल्कों का जिम्मा,किसानों के काम में हो रही देरी     |     सिलवानी में राशन दुकान पर महिलाओं का हंगामा, फिंगर लगवाने के बाद राशन नहीं देने का आरोप     |     विधायक अनुज शर्मा आई आई टी मद्रास में लेंगे क्लास      |     रायपुर के अग्रसेन धाम में कल जुटेंगे देशभर के जैन पत्रकार,दो दिवसीय महा सम्मेलन का हुआ आगाज     |     नक्सल मुक्ति के बाद बालाघाट में स्वास्थ्य एवं नागरिक सुविधाओं का तेजी से सुदृढ़ीकरण: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     मध्यप्रदेश के 100 जांबाज पुलिसकर्मियों का होगा सम्मान, उमरावगंज थाना प्रभारी वीरेंद्र विश्वकर्मा भी होंगे सम्मानित     |     भोजपुर विधानसभा में अब नेताओं की सरकारी जमीन पर नजर     |     रातापानी टाइगर रिजर्व में करंट लगाकर बाघिन का शिकार करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार      |     रायसेन में स्कूटी सवार युवती से कार चालक दबंग महिला ने की मारपीट, CCTV में कैद हुई घटना     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811