सुरेंद्र जैन धरसीवां रायपुर
तेजी से गिरते भूजल स्तर को देखते हुए अवैध नलकूप खनन पर प्रशासन सख्त रवैया अपना रहा है.कलेक्टर डॉ गौरव सिंह के निर्देशन में धरसीवा तहसीलदार बाबूलाल कुर्रे ने अवैध नलकूप खनन की सूचना मिलते ही ग्राम मुर्रा पहुंचकर बोर वाहन को जब्त किया.बोर करने वाले वाहनों को मशीन सहित जप्त कर थाना धरसीवा के सुपुर्द किया