Let’s travel together.

ग्राम नरखेड़ा में तेंदुएं का आतंक,गाय का किया शिकार,ग्रामीणो में दहशत

0 277

file Photo

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम नरखेड़ा में शनिवार रविवार रात्रि को तेंदुआ ने गाय की बछिया के ऊपर हमला कर दिया। जिससे बछिया की मौत हो गई
नरखेडा निवासी बारेलाल लोधी पिता रामचरण लोधी ने कहा कि मैने पहाड़ के पास बनी अपनी टपरिया में दो गाय और दो गाय की बछिया को शाम को बांधा था। सवेरे जाकर देखा तो एक गाय की बछिया मरी हुई मिली। उसके ऊपर पंजों के निशान और दांत गड़े हुए मिले। बछिया के पीछे हिस्से को तेंदुआ खा गया था। हम नरखेडा निवासी कई दिनों से दहशत में जी रहे हैं। तेंदुआ का मूवमेंट नरखेडा,अंबाडी ,दीवानगंज, कयामपुर,संग्रामपुर यदि के जंगलों में देखा जा रहा है। इससे पहले भी तेंदुआ ने इन गांवों के जानवरों के ऊपर हमला किया था। 2 महीने से अभी इन जंगलों में तेंदुआ का मूवमेंट नहीं देखा जा रहा था मगर शनिवार रविवार के रात्रि के समय तेंदुआ ने गाय की बछिया के ऊपर हमला कर दिया जिससे गाय की बछिया की मौत हो गई। तेंदुआ के हमले की जैसे ही नरखेड़ा के ग्रामीणों को सूचना मिली सभी लोग दहशत में आ गए। नरखेडा में रहने वाले ओमप्रकाश लोधी, धनीराम लोधी, बारेलाल लोधी, मोहन सिंह लोधी, आदि ग्रामीणों का कहना है कि कई दिनों से तेंदुए को हम लोग पहाड़ पर घूमते हुए देख रहे हैं। वन विभाग के कर्मचारियों से कई बार तेंदुआ की शिकायत कर चुके हैं। मगर वन विभाग के अधिकारी इस तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं। रात के समय हमेशा हमें डर बना रहता है कि कहीं तेंदुआ हम पर हमला न कर दे। हम अपने बच्चों को भी शाम के समय घर से बाहर नहीं निकलने दे रहे हैं। इससे पहले भी तेंदुआ का मूवमेंट इस तरफ देखा गया है।

इनका कहना हे-

संग्रामपुर,कयामपुर,बालमपुर, अंबाडी, मुस्काबाद, नरखेडा और दीवानगंज यदि गांव से लगकर बड़ा जंगल पड़ता है। इस जंगल में तेंदुआ का हमेशा मूवमेंट बना रहता है। इसलिए ग्रामीणों को जंगल में जाते समय समूह में जाए और अगर तेंदुआ दिखे तो शोर शराबा कर उसको भगाने की कोशिश करें। रात के समय टॉर्च जलाकर जंगल में जाए। 1 महीने पहले भी सूचना प्राप्त हुई थी कि गांव से लगे जंगल में तेंदुआ घूम रहा है उस समय हमने गांव वालों के साथ मिलकर पटाखे फोड दिए थे ताकि जंगली जानवर गांव से दूर भाग जाए। जंगल होने के कारण तेंदुआ फिर से आ गया होगा। गाय की बछिया की मौत पर जो भी हरजाना होगा मलिक को दिया जाएगा।
– शक्ति श्रीवास्तव डिप्टी रेंजर

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811