Let’s travel together.

वारंटियों की धरपकड़ के लिए  पुलिस ने  चलाया अभियान

0 93

देवेन्द्र तिवारी सांची,रायसेन

जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्ग दर्शन मे गुण्डे बदमाशों फरार वारंटियों निगरानी शुदा बदमाशों असामाजिक तत्वों पर कडे तेवर के चलते हडकंप मच गया है ।इस अभियान अंतर्गत सांची पुलिस ने लंबे अरसे से फरार आठ वारंटियों को भी अपनी गिरफ्त में लिया है ।

जानकारी के अनुसार जिला पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पांडे की सख्त कार्यप्रणाली से गुण्डे बदमाशों अपराधियों एवं आपराधिक तत्वों मे हडकंप मच गया है जिला पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पांडे के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपुसे के मार्ग दर्शन मे अभियान चलाया गया है इस कडी मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री खरपुसे ने सांची पुलिस की क्लास लगा डाली तथा उन्होंने इस अभियान अंतर्गत वारंटियों आदतन अपराधियों गुण्डों जिला बदर बदमाशों स्थाई वारंटियों की पडताल की एवं अलग अलग पुलिस टीमों का गठन किया तथा निगरानी शुदा लोगो की जानकारी ली इसके साथ ही उन्होंने बायपास रोड पर भी वाहनों की जांच की इसके साथ ही उन्होंने थाना पुलिस को निर्देश दिए कि अपने क्षेत्र में सख्ती से आधी रात के बाद होटलों ढाबों एवं एटीएमो की जांच करें उन्होंने निगरानी शुदा बदमाशों को भी हिदायत देते हुए कहा कि वह आपराधिक गतिविधियों असामाजिक गतिविधियों से दूर रहे ।इसके साथ ही उन्होंने रात्रि में आवारा घूमने वालों पूछताछ करने के निर्देश दिए साथ ही कहा अकारण रात मे घूमने वालों पर लगाम लगाई जाये कानून का सख्ती से पालन कराया जाये ।इस अवसर पर थाना प्रभारी नितिन अहिरवार ने बताया कि हमने इस अभियान अंतर्गत भोपाल से आठ स्थाई फरारी वारंटियो को पकडऩे मे सफलता पाई है जिन्हें पकड़ कर जेल भेज दिया गया है पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्ग दर्शन मे हम रात्रि में होटलों ढाबों रेलवे स्टेशन बसस्टैंड चौराहों पर लगातार चौकसी कर रहे हैं तथा हमनें शहरवासियों से भी अपील की है कि वह अकारण घरों से बाहर रात्रि में न घूमे हम लगातार निगरानी शुदा बदमाशों गुण्डों आसामाजिक तत्वों पर नजर बनाये हुए हैं ।हम हर संभव लोगो को सुरक्षा प्रदान करेंगे तथा अपराधियों पर शिकंजा कसा जायेगा ।इसके साथ ही वाहनों की भी जांच पडताल की जायेगी ।अपराधियों को बख्शा नहीं जायेगा।पुलिस अधीक्षक ने एक सहायक उपनिरीक्षक सहित दो अन्य पुलिस कर्मियों को भी लाइन हाजिर कर दिया ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 500 से अधिक मरीजों का हुआ परीक्षण     |     गांधी जयंती पर ऐतिहासिक पहल: 2.42 लाख से अधिक ग्राम सभाओं ने लिया ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ का संकल्प     |     “रजिस्ट्री होगी या कल बेदखली का डर? उदयपुरा-देवरी में स्वामित्व योजना के बीच वन-राजस्व रिकॉर्ड का पेंच”     |     विश्व के प्रथम प्रस्तार श्रीयंत्र मंदिरअमरकंटक का निर्माण पूर्ण     |     गौरी शंकर धाम शिव मंदिर पर श्रीमद् भागवत कथा को लेकर निकली शोभा यात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत      |     जिला पंचायत वार्ड-3 उपचुनाव में पूजा राकेश चौकसे की बड़ी जीत, 4900 वोटों से दर्ज की विजय     |     क्या अब यात्रियों को पायलटों की धार्मिकता भी तलाशनी होगी? अजय बोकिल     |     भोपाल और सांची के दौरे पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, छात्रवृत्ति कार्यक्रम में होंगे शामिल     |     गिरजेश कुशवाहा को शासकीय अधिवक्ता बनाए जाने पर संस्कार सेना ने किया स्वागत     |     जैन धर्म ओर पत्रकारिता- सुरेंद्र जैन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811