Let’s travel together.

सांसद डॉ केपी यादव ने पीएम मोदी से मिलकर रखी क्षेत्र के विकास की मांग

0 544

– शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई, रोजगार व परिवहन के क्षेत्र में विकास की मांग की

शिवपुरी से रंजीत गुप्ता

गुना-शिवपुरी-अशोकनगर संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉक्टर के पी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट कर संसदीय क्षेत्र के विकास की मांग रखी | सांसद डॉक्टर के पी यादव ने प्रधानमंत्री मोदी से कहा कि, क्षेत्र में मूलभूत विकास की आवश्यकता है और अनेक सुविधाओं का भी अभाव है | लोकसभा चुनाव में क्षेत्रीय नागरिकों ने विकास पर वोट दिया था, मैंने निर्वाचन के बाद अनेक सुविधाओं की मांग केंद्र सरकार से की जिनमें कई पर स्वीकृति मिली लेकिन उनका धरातल पर क्रियान्वयन नहीं हो सका | उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से कहा कि क्षेत्र की जनता की तरफ से मैं आपको आमंत्रित करता हूं एक बार आप क्षेत्र में पधारें व क्षेत्र में विकास का संचार करें | प्रधानमंत्री मोदी से मांग करते हुए सांसद डॉक्टर के पी यादव ने संसदीय क्षेत्र में प्रस्तावित चंदेरी-पिपरई- ललितपुर रेल मार्ग, केंद्रीय विश्वविद्यालय, फूड पार्क, ड्रायपोर्ट, राजघाट बांध का लोकार्पण, अशोकनगर में मेडिकल कॉलेज, माधव नेशनल पार्क में शीघ्र टाइगर सफारी की शुरुआत, गुना हवाई अड्डे को उड़ान योजना के तहत शामिल किए जाए, देहरदा चौराहा से बंगला चौराहा रोड को एनएच 3 और एनएच 346A से जोड़ने एवं सोनेरा-खामखेडा सिंचाई परियोजना की स्वीकृति संबंधी मांगे रखी है| जिन पर उचित कार्यवाही का प्रधानमंत्री मोदी ने आश्वासन दिया है |

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जन विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज बी-पैक्स का निरीक्षण, किसानों से सीधे लिया फीडबैक     |     जनहित के मुद्दों पर कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा     |     सांची में श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पर्युषण पर्व की धूम     |     सांची ओवरब्रिज में जगह-जगह गड्ढे, बारिश का पानी भी भराया     |     यूपीआई पर एमडीआर लोगों की ‘भुगतान स्वतंत्रता’ का हरण तो नहीं? -अजय बोकिल     |     देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811