Let’s travel together.

युवा स्वरोजगार की दिशा में कदम बढ़ाए और रोजगार के अवसर सृजित करें- प्रहलाद भारती

0 553

शिवपुरी से रंजीत गुप्ता

पूरे प्रदेश में रोजगार दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिवपुरी जिले में स्थानीय मानस भवन में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पाठ्य पुस्तक निगम के उपाध्यक्ष श्री प्रहलाद भारती उपस्थित रहे।
उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा की आज भारत हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। यह 21वी सदी का भारत है, जो विश्व में अपनी पहचान बना रहा है। सरकार द्वारा हर वर्ग के कल्याण के लिए काम किए जा रहे हैं। जिसमें रोजगार के अवसर प्रदान करना भी शामिल है। उन्होंने कहा कि आज खेती के अलावा युवा विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रहे हैं। रोजगार के नए नए अवसर सृजित हो रहे हैं। हम रोजगार लेने वाले नहीं बल्कि रोजगार के अवसर प्रदान करने वाले बने। केवल नौकरी के पीछे युवा ना भागे बल्कि युवा रोजगार के अवसर सृजित करें और स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़े।
उन्होंने कहा कि तहसील बदरवास में जैकेट बनाने का कार्य वृहद स्तर पर किया जा रहा है। जैकेट बनाने के कार्य में भी बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार प्राप्त हो रहा है। यह कार्य लोगों की आजीविका का अच्छा साधन बना है। जिले में स्वसहायता समूह की बहनें भी अच्छा कार्य कर रही है।
कार्यक्रम में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के उद्बोधन को शिवपुरी शहरवासियों ने सुना। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों की हितग्राहीमूलक योजनाओं के तहत हितग्राहियों को स्वरोजगार के लिए ऋण स्वीकृति के प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में कलेक्टर श्री अक्षय कुमार सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष सीमा शिवहरे सहित अन्य जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारीगण एवं बड़ी संख्या में हितग्राही उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री ग्रामीण पथ विक्रेता योजना के तहत 09 हितग्राहियों को कुल 3 लाख 80 हजार रूपए की राशि के ऋण स्वीकृति पत्र दिए गए। पीएम स्वनिधि योजनांतर्गत 16 लाभांवित हितग्राहियों को स्ट्रीट वेंडर बोर्ड वितरण किया गया। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा विभिन्न योजनाओं के तहत 14 हितग्राहियों को कुल 12 लाख 20 हजार रूपए की राशि के ऋण स्वीकृति पत्र दिए गए। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम अंतर्गत दो हितग्राहियों को कृषि यंत्र निर्माण एवं मिनरल वाटर हेतु राशि का वितरण किया गया। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम अंतर्गत 04 हितग्राहियों को कुल 34 लाख 50 हजार रूपए की राशि के ऋण स्वीकृति पत्र दिए गए।
रोजगार कार्यालय द्वारा 10 आवेदकों को आईएफएफडी मैन्यूफक्चरिंग प्रोड. एवं टेरोक्स मेनपावर एण्ड सिक्योरिटी प्रा. कंपनी में विभिन्न पदों पर रोजगार दिया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भोपाल कूच कर रहे किसानों का औबेदुल्लागंज में भारी जमावड़ा, 100% मूंग खरीदी की मांग पर अड़े अन्नदाता     |     बैंककर्मी युवती पलक काशिव की इंदौर खजराना में हुई  संदिग्ध परिस्थितियों में मौत     |     आंदोलनों की ‘नई भाषा’ भी रची जेन ज़ी के आक्रोश ने -अजय बोकिल      |     स्वर्णकार श्रेष्ठ फाउंडेशन’ का मोबाइल एप लॉन्च प्रतिभाओं व युवाओं को मिलेगा नया अवसर, रायसेन के विशाल सोनी सम्मानित     |     हलाली डैम मार्ग बना हादसों का इंतजार, पुराना रास्ता बंद कर 100 फीट गहरी खाई के किनारे से गुजरने को मजबूर हैं लोग     |     जगन्नाथ पुरी धाम यात्रा पर रवाना हुए श्रद्धालुओं का पूर्व विधायक भूरिया और पार्षद कटारे ने किया आत्मीय स्वागत     |     CCTV के ‘पहरे’ में सेंध! सरदारपुर नए अस्पताल में 50 कैमरे, पुराने में ‘जीरो’… कर्मचारी की बाइक चोरी     |     पैरामेडिकल विद्यार्थियों के हित में पंजीयन प्रक्रिया होगी और सरल :उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत     |     बच्चों को हर प्रकार की उत्कृष्ट शिक्षा के साथ संस्कार भी मिल सकेंगे ।बच्चों को नवीन भवन का सपना पूरा हुआ- प्रभारी मंत्री पवार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811