पुलिस ने कहा ऐसे शरारती तत्वों पर होगी कड़ी कारवाही
पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज
रायसेन। नगर के महामाया चौक स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के अनादर का एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां किसी अज्ञात शरारती तत्व द्वारा बापू की प्रतिमा पर नमकीन के पैकेट की माला पहनाई गई और पास ही एक बोतल रख दी गई।
इस घटना से आक्रोशित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने प्रशासन के खिलाफ जमकर विरोध-प्रदर्शन किया। कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने तीखा आरोप लगाते हुए कहा कि शहर में ‘गोडसे की विचारधारा’ के लोग सक्रिय हैं और बापू का यह अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कांग्रेस ने प्रशासन को कड़ी कार्रवाई के लिए तीन दिन का अल्टीमेटम देते हुए उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। वहीं, एसडीओपी प्रतिभा शर्मा ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।