Let’s travel together.

आयुष विभाग द्वारा संचालित देवारण्‍य योजना की समीक्षा

0 160

गुना से अरविंद गौड़ की रिपोर्ट

आयुष विभाग द्वारा संचालित देवारण्‍य योजना की समीक्षा बैठक की गयी। बैठक में कलेक्‍टर श्री फ्रेंक नोबल ए., मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री प्रथम कौशिक उपस्थित रहे।
बैठक में आयुष अधिकारी द्वारा योजना के उद्देश्‍य की जानकारी देते हुए बताया गया कि प्रदेश के परिस्थिति तंत्र अनुसार औषधीय पादपों के अनुकूल क्षेत्रों की पहचान कर उनके अन्तः स्थलीय एवं बाह्य स्थलीय उत्पादन एवं संग्रहण को पेशेवर तरीके से सुनियोजित करना, प्रदेश के ग्रामीण विशेषकर अनुसूचित जनजातीय बाहुल्य क्षेत्रों मे पाए जाने वाले औषधीय पादपों के संरक्षण, संग्रहण, उत्पादन, कृषि, प्रसंसकरण एवं विपणन द्वारा कृषकों का आर्थिक उन्नयन करना,

औषधीय उत्पादक कृषकों को संगठित कर उनकी दक्षता संवर्धन एवं उत्पादों के विपणन के माध्यम से फसलों का उचित मूल्य दिलवाना, उक्‍त अनुसार जनअभियान परिषद के सहयोग से हितग्राहियों को लाभांवित करने हेतु चयन किया गया है।
समीक्षा के दौरान कलेक्‍टर श्री फ्रेंक नोबल ए. द्वारा निर्देश दिये गये कि हितग्राहियों के चयन का क्‍या आधार है एवं क्‍या-क्‍या मापदण्‍ड अपनाये गये है, इन बिंदुओं का समावेश करते हुए विभाग सूची का सत्‍यापन कर आगामी सप्‍ताह प्रस्‍तुत करें एवं अगली समय अवधि बैठक के पश्‍चात पुन: समीक्षा की जावेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कलेक्टर कार्यालय के सामने दो गुटों में मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल     |     चुनेटिया में अवैध शराब बिक्री का आरोप, महिलाओं ने खोला मोर्चा; पुलिस से कार्रवाई की मांग     |     छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवतियों को पीटने वाले एक मनचले का निकाला जुलूस, पुलिस ने जेल भेजा     |     प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी के स्वर्गीय  पिताजी के प्रति कथित अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में माधवगंज चौराहे पर पुतला दहन     |     कृष्णा कॉम्प्लेक्स की नपती करने पहुंचे नगर पालिका अधिकारी, अब राजस्व विभाग करेगा सीमांकन     |     शरद पूर्णिमा पर आचार्य श्री के जीवन चरित्र पर नाटिका और भजन संध्या हुई     |     हाईवे के गड्ढों की मरम्मत में लीपापोती, 24 घंटे भी नहीं टिक पाई एमपीआरडीसी की गिट्टी     |     दीपावली की तैयारियां शुरू,मिट्टी की लक्ष्मी-गणेश प्रतिमाएं बनाने में जुटे कुम्हार,पारंपरिक कला से दे रहे आकर्षक रूप     |     शादी की खुशियों पर आग का कहर,अंजनी धाम में घर जला, 12 लाख का नुकसान; सब कुछ राख में तब्दील     |     महर्षि वाल्मीकि जी की शोभा यात्रा निकली     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811