Let’s travel together.

रायसेन में खेल प्रशिक्षण संस्थान एवं रोप-वे निर्माण को लेकर डॉ. प्रभुराम चौधरी ने की उच्चस्तरीय चर्चा

0 90

FILE PHOTO 

रायसेन। साँची विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. प्रभुराम चौधरी जी ने रायसेन मुख्यालय पर प्रस्तावित शारीरिक खेल प्रशिक्षण संस्थान की स्वीकृति के संबंध में स्कूल शिक्षा मंत्री श्री राव उदय प्रताप सिंह जी एवं उप सचिव श्री प्रमोद सिंह से भेंट कर विस्तृत चर्चा की।

डॉ. चौधरी ने बताया कि शारीरिक खेल प्रशिक्षण संस्थान की स्वीकृति अभी तक प्राप्त नहीं हो सकी है। इस महत्वपूर्ण विषय पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों से चर्चा करते हुए प्रकरण को शीघ्र स्वीकृति दिलाने का आग्रह किया। अधिकारियों द्वारा आश्वस्त किया गया कि आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण कर मामले का शीघ्र निराकरण किया जाएगा।

 

इसके अतिरिक्त डॉ. चौधरी ने रायसेन मुख्यालय पर प्रस्तावित रोप-वे निर्माण परियोजना के संबंध में मध्यप्रदेश शासन के पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव श्री इलेया राजा टी. से भी भेंट कर चर्चा की। प्रमुख सचिव ने जानकारी दी कि रोप-वे निर्माण के लिए चयनित स्थल को आर्कियोलॉजिकल विभाग से सैद्धांतिक स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। साथ ही तकनीकी एवं निर्माण संबंधी अंतिम स्वीकृतियों के लिए केंद्र सरकार से आवश्यक समन्वय किया जा रहा है।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी औपचारिकताएँ पूर्ण होने के बाद रायसेन रोप-वे परियोजना का कार्य शीघ्र प्रारंभ कराया जाएगा, जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं विकास के नए अवसर सृजित होंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से जागा प्रशासन, सांची में शुरू हुआ सघन फॉगिंग अभियान     |     शिवपुरी में 113 करोड़ का सीवर प्रोजेक्ट फेल, सिंधिया ने जताई नाराजगी     |     सेवा संकल्प अभियान के तहत भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को भाजपा जिला अध्यक्ष ने बांटे पुरस्कार     |     सड़क दुर्घटना 4 की मौत, एक घायल      |     हाईवे-18 के प्रतीक्षालय बने शराबियों का अड्डा     |     30 गांवों के यात्रियों का स्टेशन, लेकिन ट्रेनों का ठहराव नाममात्र     |     बंदरों के आतंक से  गांवों में दहशत, वन विभाग से पकड़ने की मांग     |     मौसमी बीमारी का बढ़ा प्रकोप, पीएचसी में रोज उमड़ रही मरीजों की भीड़     |     ओवरटेक के दौरान भिड़ीं बुलेट और स्प्लेंडर, एक चालक 5 फीट गहरी खाई में जा गिरा     |     मध्यप्रदेश में पर्यटन विकास की असीम संभावनाएं हैं – उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811