Let’s travel together.

संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों का हल्लाबोल, आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

0 263

रायसेन। संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ मध्य प्रदेश (जिला इकाई, रायसेन) के तत्वावधान में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के अंतर्गत कार्यरत संविदा कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। संघ द्वारा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को सौंपे गए नोटिस के अनुसार, कर्मचारी आज यानी 2 जून 2026 से सभी ऑनलाइन और ऑफलाइन कार्यों का पूर्ण बहिष्कार कर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं।

कर्मचारियों की मुख्य मांगों में  मुख्यमंत्री द्वारा 30 जनवरी 2026 को की गई घोषणा के अनुसार नियमितीकरण का लाभ देना, एनपीएस व स्वास्थ्य बीमा का लाभ, अन्य राज्यों की तरह 10% वार्षिक वेतन वृद्धि और नियमित कर्मचारियों की तरह महंगाई भत्ता व अवकाश प्रदान करना शामिल है।

आंदोलन के अगले चरण में 8 जून 2026 को प्रदेश भर के संविदा कर्मचारी भोपाल पहुंचकर मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेंगे। संघ ने स्पष्ट किया है कि यदि स्वास्थ्य सेवाओं में व्यवधान आता है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

लूट की घटना को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी कनवर बाग गिरफ्तार      |     भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया वृक्षारोपण     |     शाला प्रवेश उत्सव’ में पहुंचे विधायक, नवप्रवेशी बच्चों का किया स्वागत     |     विधायक अनुज शर्मा ने कुम्हारी (ज़ारा) को दी लाखों के विकास कार्यों की सौगात     |     बारिश में डूबा अंबाडी-छपरई अंडरपास, तीन रेलवे पटरियां पार करने को मजबूर ग्रामीण; हादसे का खतरा बढ़ा     |     सोसाइटी के सामने 80 मीटर  सीसी सड़क निर्माण शुरू,वर्षों पुरानी जलभराव की समस्या से मिलेगी राहत     |     दो साल बाद जागा एमपी आरडीसी, बालमपुर घाटी पर क्षतिग्रस्त रेलिंग बदलने का काम शुरू, वाहन चालकों को मिलेगी राहत     |     हाईवे-18 पर पुलिस की सख्ती: कर्क रेखा पर वाहन चेकिंग से मचा हड़कंप     |     प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का आखिरी दिन, सोसाइटी और एमपी ऑनलाइन में किसानों की उमड़ी भीड़, बड़ी संख्या में कराया फसल बीमा     |      जमीअत उलमा-ए-हिंद की नई तहसील इकाई का गठन,मुफ्ती हसीब बने सदर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811