Let’s travel together.

सेमरा में युवती ने फांसी लगाकर दी जान, परिजन गए थे करीला धाम

0 270

-पोस्टमार्टम के लिए रायसेन जाना पड़ा, पुलिस कर रही है आगे की जांच

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

सांची विकासखंड के  रेलवे स्टेशन दीवानगंज सेमरा में एक 21 वर्षीय युवती ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय युवती के परिजन करीला धाम दर्शन के लिए गए हुए थे। सूचना मिलते ही दीवानगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम सेमरा निवासी पूजा अहिरवार (21 वर्ष), पिता दयालाल अहिरवार, ने अज्ञात कारणों के चलते अपने घर में फांसी का फंदा लगाकर जीवन समाप्त कर लिया। बताया जा रहा है कि घटना के समय घर के अन्य सदस्य करीला धाम गए हुए थे। देर शाम परिजनों ने पूजा को फोन लगाया, लेकिन काफी देर तक कॉल रिसीव नहीं हुई।

चिंतित परिजनों ने मोहल्ले के एक युवक से घर जाकर पूजा का हालचाल जानने के लिए कहा। जब युवक घर पहुंचा तो दरवाजे खुले मिले। अंदर जाकर देखा तो पूजा फांसी के फंदे पर झूल रही थी। यह दृश्य देखकर युवक घबरा गया और तत्काल आसपास के लोगों को बुलाया। इसके बाद घटना की सूचना दीवानगंज पुलिस चौकी को दी गई।

सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी सुनील शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। रात करीब 11 बजे परिजन करीला धाम से लौटे, जिसके बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल रायसेन भिजवाया।सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

दयालाल अहिरवार के तीन पुत्री और एक पुत्र है। पड़ी पुत्री की शादी हो चुकी है।   पूजा तीसरे नंबर की पुत्री थी जिसने  आत्महत्या की है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि युवती ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

पोस्टमार्टम व्यवस्था को लेकर फिर उठे सवाल

घटना के बाद एक बार फिर दीवानगंज क्षेत्र में पोस्टमार्टम की स्थानीय व्यवस्था नहीं होने का मुद्दा सामने आया है। ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि पिछले सप्ताह भी दीवानगंज के एक युवक की फांसी से मौत के मामले में पोस्टमार्टम के लिए शव को रायसेन ले जाना पड़ा था।

ग्रामीणों का कहना है कि रायसेन जिला अस्पताल लगभग 31 किलोमीटर दूर होने के कारण परिजनों को आर्थिक और मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। पोस्टमार्टम प्रक्रिया में देरी होने से अंतिम संस्कार भी देर से हो पाता है। लोगों ने मांग की है कि क्षेत्र में ही पोस्टमार्टम की स्थायी व्यवस्था की जाए, ताकि मृतकों के परिजनों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जांच के बाद ही आत्महत्या के कारणों का खुलासा हो सकेगा।सेमरा गांव में 21 वर्षीय युवती  ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है परिजन करीला धाम गए हुए थे। जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के उपरांत सब परिजन के सुपुर्द कर दिया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा की मौत किस कारण से हुई है। मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

सुनील शर्मा दीवानगंज पुलिस चौकी प्रभारी

Leave A Reply

Your email address will not be published.

अज्ञात चोरों ने बिजली विभाग को लगाई 6 लाख की चपत     |     निर्माणाधीन होटल से बिजली के तार चोरी का सांची पुलिस ने किया खुलासा, 04 आरोपी गिरफ्तार     |     जनरल स्टोर , गोदाम में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग ,महिला झुलसी भोपाल रेफर ,20 लाख की हुई हानि     |     ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान के तहत  सेंट जॉर्ज स्कूल में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित     |     झमाझम बारिश से खिल उठे किसानों के चेहरे, धान रोपाई ने पकड़ी रफ्तार, उमस से भी मिली राहत     |     भोपाल, रायसेन और सीहोर समेत 12 जिलों में विकास की नई इबारत लिखेगी एमआरडीए     |     ग़ैरतगंज में बारिश के लिए मुस्लिम समाज ने अदा की नमाज़-ए-इस्तिस्क़ा     |     वन विभाग की कार्रवाई: अवैध सागौन की लकड़ी व गेट जब्त, फर्नीचर संचालक पर केस     |     मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक रिटायरीज पेंशनर समिति की आमसभा शिवपुरी में संपन्न       |     पदोन्नति के बीच टीईटी का नया पेंच, हजारों शिक्षकों के आदेश अटकने की आशंका     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811